गाजियाबाद। आज बुधवार है और लोग विघ्नहर्ता, मंगल कर्ता भगवान गणेश की पूजा करते हैं। गणेश जी को सारे दुखों और कष्टों को हरने वाला भी कहते हैं। इसलिए किसी भी पूजा पाठ में सबसे पहले गणपति की आराधना और पूजा की जाती है। सिद्दी प्रदान करने वाले गणेश जी की बुधवार को पूजा करने से सुख समृद्धी के साथ ही बुद्ध दोष भी दूर होते हैं। रुकावटें दूर होती हैं, सारे काम सही होते। पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन में भी भाग्य खुलता है। आमदनी के साथ ही घर में शांति बढ़ती है।