8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूली छात्राओं के सामने गुलाटी मार हीरो बन रहा था युवक, Video वायरल हुई तो पुलिस ने सिखाया ऐसा सबक

वीडियो के चर्चा में आते ही गाजियाबाद पुलिस ने मामले को फौरन अपने संज्ञान में लिया और जवाब देते हुए सिहानी गेट के प्रभारी निरीक्षक को आरोपी पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 8 May 2022, 10:50 AM IST

photo_2022-05-08_10-38-42.jpg

उत्तर प्रदेश में भाजपा की सत्ता में वापसी के साथ ही प्रदेश में एंटी रोमियो स्क्वॉड (Anti Romeo Squad) की वापसी भी हुई है। जिसके तहत सरकार ने कहा है कि अब यूपी में महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले बच नहीं पाएंगे। लेकिन इन सब के बावजूद मनचले अपनी हरकतों पर लगाम नहीं लगा पा रहे हैं। नतीजन ऐसे लोगों की हरकतों की वजह से महिलाओं को शर्मसार होना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला जिला गाजियाबाद में सामने आया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूली छात्राओं के सामने एक मनचला युवक स्टंट करते हुए दिख रहा है। मामला चर्चा में आते ही पुलिस ने इसे अपने संज्ञान में लिया है।

ये भी पढ़ें: ऑनलाइन शॉपिंग करने से पहले जान लें ये नियम, वरना आप हो सकते हैं ठगी का शिकार

यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया वीडियो

खबरों के मुताबिक, शनिवार को गाजियाबाद जिले के थाना सिहानी गेट का एक वीडियो मनीष पांडेय नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया। वीडियो में दिख रहा है कि एक स्कूल की कुछ छात्राएं स्कूली ड्रेस में सामने से आती दिख रही हैं। वहीं उनके सामने एक युवक गुलाटियां मारता दिख रहा है। लड़कियों के सामने करतब दिखाते युवक के इस वीडियो को साझा करते हुए पांडेय ने लिखा है, 'जिला गाजियाबाद, थाना सिहानी गेट, स्थान सुशीला इंटर कॉलेज के सामने स्टंटबाज रोमियो, कहां गई ऐंटी रोमियो स्क्वॉड? इनका इलाज तो होना ही चाहिए जो स्कूल जा रहीं बच्चियों के सामने करतब दिखा रहें है।'

पुलिस ने कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए

उधर, वीडियो के चर्चा में आते ही गाजियाबाद पुलिस ने मामले को फौरन अपने संज्ञान में लिया और जवाब देते हुए सिहानी गेट के प्रभारी निरीक्षक को आरोपी पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पुलिस ने ट्वीट किया, 'प्रभारी निरीक्षक सिहानी गेट और ऐंटी रोमियो टीम को निरंतर स्कूल/कॉलेज के पास सतर्क दृष्टि रखने तथा उक्त वीडियो को तस्दीक कर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।'

ये भी पढ़ें: कमाल का टैलेंट है इन भाईसाहब में, सवा लाख में बना दी देसी फरारी, देखकर आनंद महिंद्रा भी हुए फैन

सीएम योगी ने दिए थे आदेश

गौरतलब है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले महीने नवरात्रि के पहले ही दिन से सख्त आदेश देते हुए एंटी रोमियो स्क्वॉड को तैनात करने के आदेश जारी किए थे। उन्होंने छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए स्कूल और कॉलेजों के बाहर एंटी रोमियो स्क्वॉड को तैनात रहने को कहा था। सीएम ने कहा कि यदि कोई महिलाओं के साथ किसी भी तरह की गलत हरकत करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।