27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, लॉकडाउन का किया था उल्लंघन

- चौपाल लगाकर पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पीएम पर दिया विवादित बयान, लॉकडाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाजीपुर

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 27 May 2020, 10:27 PM IST

After resignation of Rajbhar, official bungalow has no crowd

After resignation of Rajbhar, official bungalow has no crowd

गाजीपुर. उत्तर प्रदेश सरकार में रहे पूर्व मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष विनीत तिवारी ने पुलिस अधीक्षक को इस संबंध में एक शिकायती पत्र व वीडियो दिया कार्रवाई की मांग की थी।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने ट्विटर अकाउंट से हटाया पार्टी का नाम

यूपी व केंद्र सरकार पर लगाया था आरोप-

गाजीपुर के जहुराबाद विधानसभा से विधायक ओमप्रकाश राजभर ने लॉक डाउन के दौरान 6 मई को करीमुद्दीनपुर थाना अंतर्गत एक गांव में लोगों के बीच चौपाल का आयोजन किया था। इसका वीडियो भी वायरल हुई था। वीडियो में वह केंद्र व राज्य सरकार पर तमाम तरह के आरोप लगाते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने स्वयं व चौपाल में शामिल अन्य लोग भी बिना मास्क के नजर आ रहे हैं। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग की भी खूब धज्जियां उड़ती दिख रही है। फिलहाल मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए करीमुद्दीनपुर थाना में मुकदमा दर्ज करने की बात कही।

ये भी पढ़ें- यहां एक साथ मिले 16 नए कोरोना संक्रमित, HIV मरीज ने छह दिनों में दी कोविड-19 को मात

पुलिस अधीक्षक ने दिया बयान-

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने 6 मई को करीमुद्दीनपुर क्षेत्र में अपने समर्थकों के साथ चौपाल लगाई थी। जिसमें पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर और उनके समर्थकों ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई थी। मामला संज्ञान में आते ही पूर्व मंत्री और उनके समर्थकों पर लॉकडाउन उल्लंघन में कार्रवाई की गई है।

बड़ी खबरें

View All

गाजीपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग