6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्तार की जेल में तबीयत बिगड़ने पर अफजाल के बिगड़े बोल- शैतान हत्या की कोशिश कर रहा

बांदा जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है। गाजीपुर से मौजूदा सांसद उनके भाई और समाजवादी पार्टी के लोकसभा चुनाव उम्मीदवार अफजाल अंसारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
mokhtar_and_afzal.jpg

जानकारी के मुताबिक मुख्तार अंसारी बीते तीन दिनों से यूरिनल इंफेक्शन से पीड़ित था।

मुख्तार अंसारी के बड़े भाई अफजाल अंसारी ने कहा, "मुख्तार अंसारी की हत्या करने की साजिश रची जा रही है। कई दिनों से यह साजिश चल रही है, परिवार ने तो कोर्ट में याचिका भी दी है कि मुख्तार अंसारी को दूसरे किसी राज्य में रखा जाए और वहां ट्रायल चलाया जाए। मौत का एक दिन निश्चित है लेकिन शैतान तो उनकी हत्या करने की कोशिश कर रहा है।"

जेल में बिगड़ी मुख्तार अंसारी की तबीयत
बांदा जेल में देर रात तबीयत बिगड़ने के बाद मुख्तार अंसारी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है और अब वहीं उनकी सर्जरी होगी। जानकारी के मुताबिक मुख्तार अंसारी बीते तीन दिनों से यूरिनल इंफेक्शन से पीड़ित था। इसके बाद उसे देर रात अस्पताल में शिफ्ट किया गया।
यह भी पढ़ें: बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ी, कड़ी सुरक्षा के साथ अस्पताल में भर्ती

2 दिन पहले ही बांदा के जेलर और दो डिप्टी जेलर को किया गया था सस्पेंड
मुख्तार ने खुद की जान को बताया था खतरा, बता दें कि इससे पहले अंसारी ने बांदा जेल में खुद की जान को खतरा बताया था और कहा था कि जेल में उन्हें स्लो पॉइजन दिया जा रहा है। एमपी एमएल कोर्ट में पेशी के दौरान मुख्तार अंसारी ने एक याचिका दी थी जिसमें कहा गया था कि 19 मार्च की रात को उसे जहरीला खाना दिया गया था। ऐसा लग रहा है कि मेरा दम निकल जाएगा। उन्होंने डॉक्टरों से इसकी जांच करवाने की भी मांग रखी थी।