साथ ही अन्य खाली सिलेंडरों को ऑक्सीजन भरवा कर पुनः ऐसे मरीजों के लिए व्यवस्था कर सकते हैं। इस जुगाड़ में सोलह सौ से 2000 का खर्च आया है और यह पानी के पाइप लाइन बिछाने वाले सामानों की मदद से बनाई गई है। पाइप लाइन में लगने वाले सामान जिसमें प्लास्टिक की पाइप, पानी गिरने वाला टोटी, पाइप लाइन में लगने वाला टी,और ज्वाइंटर की मदद से जुगाड़ कर सीएमओ कार्यालय के स्टोर में लगातार बनाया जा रहा है। ताकि इसकी मदद से ऐसे मरीजों को लाभ पहुंचाया जा सके। जिन्हें मौजूदा समय में ऑक्सीजन की बहुत ही जरूरत है। यह पूरा जुगाड़ कैसे बनता और काम करता है इसका पूरा प्रदर्शन कर दिखाया और बताया भी गया है।