8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

15 रुपये के लिए हुई थी राजेश की हत्या, पुलिस ने चाचा व भतीजा को किया गिरफ्तार

हत्या में प्रयुक्त असलहा भी बरामद, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाजीपुर

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 24 Nov 2017, 6:19 PM IST

15 रुपये के लिए हुई थी राजेश की हत्या, पुलिस ने चाचा व भतीजा को किया गिरफ्तार

15 रुपये के लिए हुई थी राजेश की हत्या, पुलिस ने चाचा व भतीजा को किया गिरफ्तार

गाजीपुर. गाजीपुर के बड़ेसर थाना में १३ नवम्बर को देर रात चाय विक्रेता राजेश की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसपी सोमेन वर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस करके हत्या का कारण व पकड़े गये हत्यारों की जानकारी साझा की गयी। एसपी का कहना है कि मात्र १५ रुपये के लिए ही राजेश की हत्या की गयी थी। पुलिस को हत्या में प्रयुक्त असलहा भी मिल गया है।
यह भी पढ़े:-बागी व निर्दलीय ने बिगाड़ दिया प्रत्याशियों का समीकरण, चुनाव परिणाम पर पड़ेगा असर

एसपी सोमेन वर्मा के अनुसार १३ नवम्बर को चाय विक्रेता की अज्ञात लोगों ने गोली मार दी गयी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजेश को जिला अस्पताल लेकर गयी थी, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके हत्यारों की तलाश शुरू कर दी थी। जांच में पुलिस को पता चला कि जिस दिन राजेश की हत्या हुई थी उसी दिन शेरू नामक व्यक्ति से उसका विवाद हुआ था पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि १५ रुपये की लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था पुलिस ने शुरू राजभर व उसके चाचा राजबली राजभर को रेंगा गांव से पकड़ा। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने हत्या करने की बात कबूल कर ली है। पुलिस ने रेंगा गांव की टौंस नदी से हत्या में प्रयुक्त असलहा भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने चाचा व भतीजा के एक साथी हरिनारायण को पहले ही इस हत्या में गिरफ्तार कर लिया था।
यह भी पढ़े:-नगर निगम चुनाव: मतदान के पहले पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने किया रूट मार्च

15 रुपये के चलते राजेश को मारी थी गोली
पुलिस के अनुसार शेरपुर ढोटारी चट्टटी पर चाय विक्रेता की हत्या मात्र १५ रुपये के लिए की गयी थी। शेरू व उसके साथ १३ नवम्बर को राजेश के यहां पर समोसा खाने पहुंचे थे। उन लोगों ने ३० रुपये का समोसा लिया था और १५ रुपये ही दिये थे इसके बाद उन लोगों ने राजेश से लवंगलता देने को कहा। इस पर राजेश ने पहले भुगतान करने की बात कही। इसी बात को लेकर शेरू व राजेश में बहस हो गयी। बाद में शेरू ने राजेश को पैसा तो दे दिया लेकिन अपमान का बदला लेने की बात कही। शेरू व उसके साथियों ने निर्णय किया कि रात में आयेंगे और मारपीट कर राजेश का हाथ व पैर तोड़ देंगे। इसी उद्देश्य से शेरू व उसके साथी राजेश की दुकान देर रात पहुंचे थे लेकिन उसे पीटने की जगह शेरू ने सिर पर ही गोली मार दी। देर रात होने के चलते किसी को राजेश को गोली लगने की जानकारी नहीं मिल पायी थी भोर में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी को लगा झटका, एफआईआर के लिए रिश्वत लेते मुंशी का वीडियो वायरल