जमानियां के लोदीपुर मुहल्ला निवासी डॉ. वदूद के पुत्र डॉ. अजहर को जानवरों का बहुत शौक है। इसी शौक के चलते वह अक्सर जानवर पालता रहता है। इधर शौक और रोमांच में सांप पालने की झक सूझी तो अजहर ने 35 हजार रुपये में विदेशी सांप ‘वाइपर’ का जोड़ा मंगवा लिया। इन सांपों को उसने अपने गांव धनोता के घर पर रखा। वहां वह इनसे खूब खेलता और गांव के लोगों को भी दिखाता। इसी बीच एक सांप कहीं भाग गया। दूसरे सांप को उसने बड़े ही जतन और शौक से रखा था। उसी सांप को वह गांव पर ही कुछ लोगों को दिखा रहा था, इसी दौरान अचानक सांप ने उसकी उंगली में डस लिया। डसते ही उसने सांप को नीचे फेंक दिया। गांव के लोगों ने सांप को मार डाला।