28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाजीपुर
भारत बंद के दौरान यहां दिखी विपक्षी एकजुटता, कांग्रेस के साथ धरने में शामिल हुए यह पार्टियां
Play video

भारत बंद के दौरान यहां दिखी विपक्षी एकजुटता, कांग्रेस के साथ धरने में शामिल हुए यह पार्टियां

समाजवादी पार्टी के साथ- साथ कांग्रेस को भाकपा माले ने भी भारत बंद के दौरान समर्थन दिया।

Google source verification

गाजीपुर. पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस के भारत बंद को गाजीपुर में समाजवादी पार्टी का भी साथ मिला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ समाजवादी पार्टी के विधायक बिरेन्द्र यादव, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह के साथ सैकड़ों सपा कार्यकर्ता स्थानीय कलक्ट्रेट परिसर के सरजु पाण्डेय पार्क में झंडा, बैनर और पार्टी टोपी पहने साथ दिखे। समाजवादी पार्टी के साथ- साथ कांग्रेस को भाकपा माले ने भी भारत बंद के दौरान समर्थन दिया।

वहीं भारत बंद के बहाने कांग्रेस ने मोदी और योगी पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस ने अबतक का सबसे बड़े लूट और घोटाले का आरोप लगाते हुए भाजपा को लुटेरी सरकार कहा। वहीं धरने में शामिल होने आए सपा नेता ने कहा कि नौजवान और किसान परेशान हैं और मोदी और योगी सरकार हर मोर्चे पर फेल है।

कांग्रेस नेता मार्कण्डेय सिंह ने कहा कि भाजपा ने डीज़ल पर 411% और पेट्रोल पर 214% टैक्स लगाकर गरीब जनता से साढ़े ग्यारह लाख रुपया लूट लिया है, जिसका हिसाब इस लुटेरी सरकार को 2019 में देना पड़ेगा। वहीं गाज़ीपुर के पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह और जंगीपुर से सपा विधायक बिरेन्द्र यादव ने प्रदेश की योगी और केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हर मोर्चे पर ये लोग फेल हैं, महंगाई के साथ हत्या, लूट बलात्कार की घटनाएं बढ़ गयी है किसान और नौजवान दोनों इस सरकार में परेशान हैं।

बता दें कि सोमवार को गाज़ीपुर में भारत बंद का आंशिक असर ही देखने को मिला। कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और ना ही बाजार में बंदी दिखी। बंद के दौरान नेताओं ने मार्च निकालकर धरना प्रदर्शन किया और सरकार को जमकर कोसा।

 

BY- ALOK TRIPATHI