24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Cabinet Expansion : जानें- कौन हैं बीजेपी विधायक संगीता बलवंत, मंत्रीपद के लिए जिनका नाम है चर्चा में

UP Cabinet Expansion : संगीता बलवंत बिंद वर्तमान में गाजीपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक हैं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाजीपुर

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 26 Sep 2021, 2:51 PM IST

 up cabinet expansion who is sangeeta balwant bind may be minister

गाजीपुर. UP Cabinet Expansion- योगी मंत्रिमंडल का आज शाम को विस्तार हो सकता है। छह से सात नेताओं को मंत्रीपद की शपथ दिलाई जा सकती है। मंत्रीपद के लिए जिन नामों चर्चा जोरों पर है, उनमें गाजीपुर सदर से बीजेपी विधायक संगीता बलवंत का नाम भी शामिल है। आइए जानते हैं कि कौन हैं डॉ, संगीता बलवंत।

बीजेपी विधायक संगीता बलवंत का पूरा नाम संगीता बलवंत बिंद है। छात्र जीवन से ही वह राजनीति में सक्रिय हैं। स्थानीय पीजी कॉलेज, गाजीपुर छात्रसंघ की उपाध्यक्ष भी रही हैं। जमानियां क्षेत्र से निर्दल जिला पंचायत सदस्य भी रही हैं। वर्तमान में गाजीपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक हैं।

संगीता बलवंत क्यों?
संगीता बलवंत बिंद ओबीसी समुदाय से आती हैं। पूर्वांचल में इस समुदाय के काफी तादात में वोटर हैं। संगीता की पहचान ग्राउंड से जुड़े नेताओं के तौर पर होती है। अपने क्षेत्र में यह काफी लोकप्रिय भी हैं। आगामी चुनाव को देखते हुए इनकी भूमिका काफी अहम हो सकती है।

2014 में भाजपा में हुई थीं शामिल
संगीता बलवंत की राजनीतिक करियर की शुरुआत बहुजन समाज पार्टी के साथ हुई। 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी नेता रहे मनोज सिन्हा ने इन्हें बीजेपी में शामिल कराया। मनोज सिन्हा वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के एलजी हैं। उनके प्रयासों से ही संगीता को 2017 में बीजेपी से टिकट मिला था।

होम्योपैथिक चिकित्सक हैं संगीता के पति
संगीता बलवंत का जन्म गाजीपुर शहर में हुआ। इनके पिता स्व. रामसूरत बिंद रिटायर्ड पोस्टमैन थे। संगीता को छात्र जीवन में पढ़ाई और कविता का शौक रहा है। संगीता के पति पेशे से होम्योपैथिक चिकित्सक हैं।

यह भी पढ़ें : योगी मंत्रिमंडल का विस्तार आज, संजय निषाद सहित ये नेता बन सकते हैं मंत्री

बड़ी खबरें

View All

गाजीपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग