Gonda Accident: गोंडा जिले के लखनऊ- गोंडा हाईवे पर करनैलगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक इंटर कॉलेज में एडमिशन करने जा रहे 14 वर्षीय छात्र को बस ने रौंद दिया। मौके पर पहुंचे परिजन घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। एक पल में एक हंसता खेलता परिवार तबाह हो गया।