23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gonda: आयुक्त की बड़ी कार्रवाई, प्रधानमंत्री आवास में हेराफेरी को लेकर फंसे ग्राम प्रधान और सचिव

Gonda News: प्रधानमंत्री आवास में हेरा फेरी की शिकायत को लेकर आयुक्त ने उप निदेशक पंचायत को जांच कर 10 दिन के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है की जांच के बाद प्रधान और सचिव पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोंडा

•

image

Mahendra Tiwari

•

Updated: 27 Apr 2025, 10:52 AM IST

Gonda News

आयुक्त देवीपाटन मंडल शशि भूषण लाल सुशील

Gonda News: बहराइच जिले में प्रधानमंत्री आवास में हेरा फेरी को लेकर नानपारा तहसील के विकासखंड नवाबगंज के शीतल गांव के रहने वाले कुलदीप ने देवीपाटन मंडल आयुक्त को पत्र देकर शिकायत पत्र देकर प्रधानमंत्री आवास में हेरा फेरी किए जाने की शिकायत की है। शिकायत पत्र में कहा गया है कि प्रधानमंत्री आवास की सूची में नाम किसी का है। और मिलते जुलते नाम से दूसरे को आवास दे दिया गया है। इस पर आयुक्त ने कड़ा एक्शन लेते हुए उपनिदेशक पंचायत को जांच कर 10 दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है। जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है।

Gonda News: आयुक्त देवीपाटन मंडल को बहराइच के रहने वाले कुलदीप ने शिकायत पत्र में कहा है कि
आवास प्लस सूची के कमांक 25 पर आवास प्लस आईडी -140656216 पर दर्ज मीना देवी पत्नी राजाराम के स्थान पर मीना देवी पत्नी बराती लाल को प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिया गया है। उन्होंने आयुक्त से इस मामले की जाँच कराकर ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ कार्रवाई कराये जाने का अनुरोध किया है। देवीपाटन मंडल के आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने गोण्डा के उपनिदेशक पंचायत को निर्देश दिए हैं कि वह प्रार्थी के शिकायती प्रार्थना-पत्र में उल्लिखित तथ्यों की स्वयं जॉच कर अभिलेखीय साक्ष्यों पर आधारित तथ्यात्मक जॉच आख्या दस दिवस में प्रस्तुत करें।

यह भी पढ़ें:Gonda: डीएम का कड़ा एक्शन बजाज चीनी मिल को नोटिस, किसानों का 209 करोड़ बकाया बड़ी कार्रवाई की चेतावनी

आयुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश

आयुक्त देवीपाटन मण्डल शशि भूषण लाल सुशील ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये है कि सरकारी योजनाओं के लाभ देते समय पूरी पारदर्शिता बरती जाये। योजनाओं का लाभ केवल पात्र व्यक्ति को ही मिलना चाहिए। किसी भी अपात्र को लाभ न मिलें। यदि किसी अधिकारी द्वारा पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ न देकर अपात्र को लाभ दिया जाता है। तो सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।