Gonda news: गोंडा जिले के नवाबगंज थाना के गांव तुलसीपुर माझा के रहने वाले श्री रामजी सिंह वर्ष 1990 में अमेरिका के अटलांटा शहर स्थित कृषि विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर तैनात हुए थे। तब से वह अमेरिका में परिवार के साथ रह रहे थे। 2 साल पहले उन्होंने नौकरी छोड़ दी। इसके बाद अमेरिका में पार्टनरशिप में अपना खुद का कारोबार शुरू किया। मंगलवार को वह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान बदमाशों ने उन्हें चलती कार में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। यह सूचना गांव पर पहुंचते ही पूरे गांव में मातम फैल गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।