Gonda News: गोंडा जिले में अपर उपजिलाधिकारी प्रथम कार्यालय में तैनात अर्दली हरिवंश शुक्ला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद डीएम ने निलंबित कर दिया है। वायरल वीडियो में अर्दली एक लड़की का हाथ पकड़कर उसे जबरन रोकते दिख रहे हैं। लड़की असहज दिखाई दे रही है। और छूटने का प्रयास कर रही है। लड़की ने जब कहा कि वह अगले दिन अधिकारी से मिलने आएगी। तब जाकर उन्होंने उसे जाने दिया। जानकारी के अनुसार, पीड़ित लड़की ने खुद यह वीडियो रिकॉर्ड किया था। आरोप है कि अर्दली पहले भी डीएम और अन्य अधिकारियों से मिलवाने के बहाने लड़की के साथ अनुचित व्यवहार कर चुका था। यह वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। रिटायरमेंट से मात्र 5 महीने पहले हरिवंश शुक्ला के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।