23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gonda news: 5 दिन से गायब 7 वर्षीय बालिका का एक घर के पीछे टिन शेड में मिला शव, मचा हड़कंप

Gonda news: बीते 10 अक्टूबर को घर से अचानक 7 वर्षीय मासूम बालिका गायब हो गई। परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन किया। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। सोमवार को दोपहर में बालिका का शव एक मकान के पीछे टिन शेड में पाए जाने से हड़कंप मच गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोंडा

•

image

Mahendra Tiwari

•

Updated: 14 Oct 2024, 6:43 PM IST

Gonda news

गायब मासूम बालिका की फाइल फोटो कर्नलगंज कोतवाली

Gonda news: गोंडा जिले के कर्नलगंज क्षेत्र के मोहल्ला सकरौरा पश्चिमी में पांच दिन से लापता सात वर्षीय मासूम बालिका का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पांच दिनों पहले वह अपने घर से अचानक लापता हो गई थी। परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन किया। जब उसका कोई पता नहीं चला। तो पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक ने दुकान और चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरा की मदद से तलाश शुरू की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। सोमवार को एक मकान के पीछे टिन शेड में शव मिलने से हड़कंप मच गया।

Gonda news: बीते गुरुवार 10 अक्टूबर को कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के सकरौरा के रहने वाले रोशन अली की बेटी शाहनुमा 7 वर्ष अचानक गायब हो गई थी। लड़की अपने घर से करीब 11 बजे दुकान पर सामान लेने गई थी। लेकिन लौटते समय लापता हो गई। परिवार ने काफी समय तक लड़की को ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन जब कोई सफलता नहीं मिली। तो पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की थी। कोतवाली कर्नलगंज के प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने घटना को संज्ञान लेते हुए इलाके के सीसीटीवी कैमरों की मदद से लड़की की तलाश शुरू की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सोमवार 14 अक्टूबर को पांचवें दिन सकरौरा पश्चिमी के एक घर के पीछे बने टिन शेड में मासूम बालिका शाहनुमा का शव मिला। शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। ताकि लड़की के गायब होने और उसकी मृत्यु के पीछे की सच्चाई का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़े :- Gonda news: डीएम गोंडा की अनूठी पहल, कबाड़ से बनी फ्लावर गैलरी स्वच्छता का दे रही संदेश

पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल

मृतक बच्ची के पिता रोशन अली ने बताया कि वह मूल रूप से नगवा कला के पवारन पुरवा गांव का रहने वाला है। ठेला चलाकर परिवार चलाता था। वह अभी 3 महीने पहले गांव से आकर यहां सकरौरा पूर्वी में रह रहा है। पीड़ित पिता के मुताबिक़ विगत 10 अक्टूबर को उसकी बेटी रहनुमा सामान लेने दुकान गई थी। जिसे देर देख उसे खोजने शहनुमा उम्र 7 वर्ष चली गई। तभी से वह लापता हो गई। काफी खोजने पर कहीं उसका पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह मोहल्ले में खाली पड़े टिन शेड से बदबू आने पर लोगों ने शव देखकर सूचना दी। बच्ची के शव मिलने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक, सर्विलांस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर घटना की गहन जांच पड़ताल शुरू कर दी है।