16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda News: जब दरोगा का अपने ही चौकी क्षेत्र में कट गया चालान

Gonda News: नियम कानून सबके लिए बराबर है। इस बात की बानगी यूपी के गोंडा जिले में देखने को मिली है। बिना हेलमेट लगाए बाइक से पहुंचे दरोगा का अपने ही चौकी क्षेत्र में चालान हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Gonda News

शहर में भ्रमण करते देवीपाटन मंडल के डीआईजी अमित पाठक

Gonda News: देवीपाटन मंडल के डीआईजी नगर क्षेत्र में भ्रमण पर निकले थे। इस दौरान महाराजगंज चौकी प्रभारी अपनी बाइक से बिना हेलमेट लगाए पहुंच गए। इस पर डीआईजी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद सीओ सिटी ने उनकी बाइक का चालान कर दिया। डीआईजी के ऐसे फरमान के बाद लोग यह कहने के लिए मजबूर हुए कि नियम कानून सबके लिए बराबर है। डीआईजी ने यह संदेश देने की कोशिश की है।

Gonda News: गोंडा जिले में डीआईजी के निर्देश पर पूरे जिले में सड़क के किनारे हुए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चल रहा है। लोगों को यातायात नियमों के प्रति पुलिस जागरूक भी कर रही है। यातायात माह में अभियान चलाकर एसपी विनीत जायसवाल ने लोगों को हेलमेट भी वितरित किया। ईश्वर की शपथ दिलाई गई कि अब हम बिना हेलमेट के नहीं चलेंगे। इसके बाद भी लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं। पुलिस अब ऐसे लोगों पर कार्रवाई कर रही है। बात बीते शनिवार की है। देवीपाटन मंडल के डीआईजी अमित पाठक सदर तहसील में समाधान दिवस में जनसुनवाई करने के बाद नगर क्षेत्र में भ्रमण कर शहर की व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। इसी दौरान महाराजगंज चौकी प्रभारी दिनेश राय बिना हेलमेट लगाएं अपनी बाइक से पहुंच गए। जब डीआईजी की निगाह पड़ी तो वह नाराज हो गए। उन्होंने सीओ सिटी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीआईजी के आदेश पर सीओ ने सब इंस्पेक्टर की बाइक का रविवार को चालान कर दिया। उस दिन पूरे जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर सैकड़ो वाहन का चालान किया गया।

यह भी पढ़ें:Public holiday 14 January 2025: खुशखबरी: यूपी सरकार ने की घोषणा 14 जनवरी को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, स्कूल कॉलेज सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद