Gonda Police Transfer: कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए एक बार फिर एसपी की तबादला एक्सप्रेस चल गई है। इस बार पुलिस लाइन से एक इंस्पेक्टर समेत 17 सब इंस्पेक्टर का तबादला किया है। इन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर तैनाती दी गई है। वहीं कुछ चौकी प्रभारी को हटाकर उन्हें थाने पर तैनाती दी गई है।