Gonda train accident: यूपी के गोंडा जिले में चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस हादसे के बाद एक महिला अपने पति को दो दिनों से खोज कर थक चुकी है। अब वह अस्पताल में सिसकियां भर कर रो रही है। वह कभी हॉस्पिटल पहुंचती है। वहां पूरे अस्पताल के वार्ड का चक्कर लगाकर चिल्ला कर रोने लगती है। इसके बाद मोर्चरी का चक्कर लगाकर फिर बिलखने लगती हैं। इसका कहना है कि मेरे पति चंडीगढ़ से आ रहे थे। वह नहीं मिल रहे हैं। हमारी बात कोई नहीं सुन रहा है।