7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पानी न बरसने पर इंद्र भगवान की शिकायत की कमाल यह, जिला प्रशासन ने शिकायत दर्ज कर ली

weather updates आप भी जानेंगे तो चौंक जाएंगे। पानी न बरसने पर नाराज युवक ने इंद्र भगवान की शिकायत दर्ज करा दी। और उस पर कमाल की बात यह है कि, सरकारी अफसरों ने भी बिना किसी ना-नुकुर के शिकायत दर्ज कर ली। और आगे की ओर अग्रसारित कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोंडा

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 17 Jul 2022, 1:59 PM IST

पानी न बरसने पर इंद्र भगवान की शिकायत की कमाल यह, जिला प्रशासन ने शिकायत दर्ज कर ली

पानी न बरसने पर इंद्र भगवान की शिकायत की कमाल यह, जिला प्रशासन ने शिकायत दर्ज कर ली

weather updates यूपी में मानसून तो आ गया है पर दूर दूर तक बारिश का पता नहीं चल रहा है। जनता मायूसी के साथ भगवान से लगातार प्रार्थना कर रही है। कई जिलों में टोने टोटके भी किए जा रहे हैं कि, भगवान सुन ले और यूपी को बारिश से तरबतर कर दे। पर भगवान इंद्र तो कुछ सुन ही नहीं रहे हैं। जनता भी भगवान इंद्र का मनुहार कर थक गई है। तो बारिश न होने पर एक युवक ने एकसा काम कर दिया है कि जिसने भी सुना हैरान रह गया है। और सभी मुस्कुराते हुए उस पर चर्चा कर रहे हैं। आप भी जानेंगे तो चौंक जाएंगे। पानी न बरसने पर नाराज युवक ने इंद्र भगवान की शिकायत दर्ज करा दी। और उस पर कमाल की बात यह है कि, सरकारी अफसरों ने भी बिना किसी ना-नुकुर के शिकायत दर्ज कर ली। और आगे की ओर अग्रसारित कर दी है।

मामला गोंडा जिले का है। यहां करनैलगंज करनैलगंज के ग्राम झाला परगना के निवासी सुमित कुमार यादव बारिश न होने सक काफी परेशान हो गए। और भगवान इंद्र से नाराज हो गए। और पानी न बरसने पर इंद्र देवता के खिलाफ शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने शिकायत में कहाकि, उत्तर प्रदेश में विगत कई महीने से पानी नहीं बरस रहा है। जिससे कि आमजन मानस बहुत परेशान हैं। इसका जीव-जंतुओं और खेती पर भारी प्रभाव पड़ रहा है। घर में रह रहीं औरतें और बच्चे काफी परेशान हैं। अत: इंद्र देवता के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सरकारी अमले ने उनकी शिकायत दर्ज भी कर ली। और अग्रसारित भी कर दी है। अब ये शिकायत जिले में चर्चा का विषय है। और हर कोई यह बात कर रहा है कि अब क्या होगा।

यह भी पढ़ें - अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए नहीं अभिव्यक्ति का अधिकार : इलाहाबाद हाईकोर्ट