10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दलित लड़की से गैंगरेप, दो गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की हालत बद से बदतर होती जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोंडा

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 10 Apr 2018, 8:50 PM IST

mankapur gonda

गोंडा. उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की हालत बद से बदतर होती जा रही है। महिलाओं को छोड़िये छोटी-बच्चियां तक सुरक्षित नहीं हैं। यह हम नहीं कह रहे है, बल्कि आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि सूबे में आधी आबादी की आबरू खतरे में है। अपराधियों ने गोंडा जिले के मनकापुर में एक नाबालिग दलित बालिका को सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गैंगरेप के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

रविवार को गोंडा जिले के मनकापुर थाना क्षेत्र में वहसी-दरिंदों ने एक नाबालिग को हवस का शिकार बना डाला। नाबालिग दलति बालिका को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने पुलिस को गैंगरेप की वारदात बताते हुए मामला दर्ज कराया है। दलित नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आते ही हड़कंप मच गया। पुलिस भी हरकत में आ गई। बालिका के बयान के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। एक आरोपी गांव से भागने में सफल रहा।

यह भी पढ़ें : कन्नौज में दो दलित लड़कियों से दुष्कर्म, आवाज बाहर न जाये इसलिये दोस्त ने गाना बजा दिया

दलितों ने कोतवाली घेरा
हिरासत में लिये गये आरोपियों से पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर रही है। मनकापुर कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दो लोगों को हिरासत लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के दूसरे समुदाय का होने के कारण इलाके में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में दलितों ने कोतवाली को घेर लिया। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आश्वासन के बाद ही लोग शांत हुए।

सीओ बोले- दो आरोपी गिरफ्तार
सीओ शंकर प्रसाद ने बताया कि दुष्कर्म की शिकार पीड़िता को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। सोमवार को उसे मेडिकल के लिये जिला अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि मामले में संतोष कश्यप और नवीन वर्मा नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें : उन्नाव रेप मामले में कोतवाल समेत 6 पुलिसवाले सस्पेंड, सलाखों के पीछे पहुंचे 4 आरोपी