
Public holiday 2025: यूपी के स्कूलों में पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं के लिए यह काफी अहम खबर है। वर्ष 2025 में कितने दिन स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। इन छुट्टियों का छात्र-छात्राओं को बेसब्री से इंतजार रहता है। स्कूल की नई छुट्टियों की लिस्ट क्या है। वर्ष 2025 में कितने दिन और किस दिन स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। इसकी ऑफिशियल लिस्ट जारी हो चुकी है। नए वर्ष में यूपी के स्कूलों में 77 दिन की छुट्टी रहने वाली है।
Public holiday 2025: गोंडा सहित उत्तर प्रदेश के स्कूलों में वर्ष 2025 में कितने दिन छुट्टी रहेगी। सरकारी तौर पर इसकी अवकाश तालिका जारी कर दी गई है। इनमें 37 दिनों की सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। जिसमें तीन राष्ट्रीय अवकाश भी शामिल हैं।
यूपी के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को गर्मी की छुट्टी जाड़े की छुट्टी तथा अन्य पर्व और त्योहार को लेकर छुट्टियों का इंतजार रहता है। उसके पीछे वजह यह होती है कि छात्र-छात्राएं इन छुट्टियों में ही अपने घूमने का प्लान बनाते हैं। वर्ष 2025 में 37 सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। इसमें तीन राष्ट्रीय अवकाश 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस और 2 अक्टूबर गांधी जयंती भी शामिल हैं। हालांकि इन तीनों पर्वों को विद्यालय में मनाए जाने के बाद छुट्टी की जाती है। सरकारी छुट्टियों की अतिरिक्त प्रदेश के तमाम क्षेत्र ऐसे हैं। जहां पर मेंला और पर्व को लेकर स्थानीय स्तर पर अवकाश घोषित किया जाता है। स्कूलों में प्रत्येक वर्ष स्कूलों में जाड़े की छुट्टी और गर्मियों में गर्मी की छुट्टी होती है। जाड़े के मौसम में 31 दिसंबर से 15 जनवरी तक जाड़े की छुट्टी रहती है। जबकि 20 मई से 15 जून तक गर्मी की छुट्टी होती है। इस तरह कुल मिलाकर 40 दिनों का अवकाश होता है। इस तरह 37 सरकारी छुट्टियां मिलकर वर्ष 2025 में 77 दिन स्कूल बंद रहेंगे।
1. गुरु गोविंद सिंह जयंती 6 जनवरी 2025
2 मकर संक्रांति 14 जनवरी 2025
3. हजरत अली जयंती 14 जनवरी 2025
4. नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती 23 जनवरी 2025
5. गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2025,
6. बसंत पंचमी 2 फरवरी 2025
7. गुरु रविदास जयंती 12 फरवरी 2025
8 महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025,
9. होली 14 मार्च 2025
10. जमात अलविदा 28 मार्च 2025,
11. ईद उल फितर 31 मार्च 2025,
12. गुरु रविंद्र नाथ जयंती 9 मई 2025
13. महाराणा प्रताप जयंती 9 मई 2025
14. बुद्ध पूर्णिमा 12 मई 2025,
15. बकरीद 6 और 7 जून 2025
16. हरियाली तीज 27 जुलाई 2025
17 उधम सिंह शहादत दिवस 31 जुलाई 2025
18. झूलन पूर्णिमा 8 अगस्त 2025,
19. रक्षाबंधन 9 अगस्त 2025,
20. स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2025,
21. जन्माष्टमी 15 अगस्त 2025
22.हरतालिका तीज 26 अगस्त 2025,
23.गणेश चतुर्थी 26 और 27 अगस्त 2025,
24. ईद मिलाद 4 सितंबर 2025
25. रामदेव जयंती 13 सितंबर 2025
26. महाराजा अग्रसेन जयंती 22 सितंबर 2025,
27. महा सप्तमी 29 सितंबर 2025
28.मां अष्टमी 30 सितंबर 2025
29. विजयदशमी 2 अक्टूबर 2025
30 गांधी जयंती 2 अक्टूबर 2025
31. महर्षि वाल्मीकि जयंती 7 अक्टूबर 2025
32. लक्ष्मी पूजा 20 अक्टूबर 2025
33. दीपावली 21 और 22 अक्टूबर 2025,
34. भैया दूज 23 अक्टूबर 2025,
35. छठ पूजा 28 अक्टूबर 2025,
36 गुरु नानक जयंती 5 नवंबर 2025
37.कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर 2025
38. क्रिसमस डे 25 दिसंबर 2025
Updated on:
20 Dec 2024 07:23 pm
Published on:
17 Dec 2024 07:56 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
