10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Rains : यूपी के इन जिलों में कल से चार दिन भारी बारिश IMD Heavy rain alert

UP Rains : मौसम विभाग ने सोमवार की सुबह मानसून की बारिश को लेकर नया अपडेट जारी किया है। उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। IMD ने अगले 24 घंटे में यूपी के इन जिलों में लगातार चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोंडा

•

image

Mahendra Tiwari

•

Updated: 30 Oct 2024, 12:51 PM IST

Up weather update

भारी बारिश की फोटो सोशल मीडिया से

UP Rains alert: मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया। पिछले करीब एक पखवाड़ा से उमस भरी गर्मी ने पिछले वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। करीब दो सप्ताह हुई हल्की बूंदाबांदी को छोड़ दिया जाए तो अच्छी बारिश नहीं हुई। सोमवार को आसमान में बादलों के आवाजाही का सिलसिला जारी रहेगा। 30 जुलाई से लगातार चार दिनों तक हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है। IMD ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

UP Rains : यूपी में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो रहा है। मौसम विभाग ने सोमवार की सुबह ताजा अपडेट जारी करते हुए पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती समेत 23 जिलों में माध्यम से भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 30,31, 1, 2 अगस्त लगातार चार दिनों तक बारिश होने की संभावना है। सोमवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। उमस भरी गर्मी बरकरार रहेगी। पिछले करीब 12 दिनों से बादलों की आवाजाही का खेल चल रहा है। दिन में कड़ाके की धूप निकलने से तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि रात के समय तापमान में रविवार से मामूली गिरावट आई है। रविवार को दिन में कड़ाके की धूप निकलने से तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस दिन यूपी में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

इन जिलों में 30,31, 1, 2 अगस्त भारी बारिश का IMD yellow alert

गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, बिजनौर मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और उसके आसपास के इलाके में 30, 31, 1,2, अगस्त तक लगातार चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना है।