1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Rains: यूपी में फिर लौटा मानसून, यहां भारी बारिश का अलर्ट इन जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी

Up Rains: करीब एक सप्ताह से चिलचिलाती धूप और उमस से यूपी के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में जोरदार बारिश के संकेत दिए हैं। बंगाल की खाड़ी में गुरुवार शाम बना कम दबाव का क्षेत्र अब प्रदेश में मानसून को सक्रिय कर रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोंडा

•

image

Mahendra Tiwari

•

Updated: 25 Jul 2025, 7:57 AM IST

up rains

भारी बारिश की फोटो सोर्स ANI

UP Rains: उत्तर प्रदेश में झुलसाती गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार से प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी जिलों में तेज बारिश और 39 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। अगले कुछ दिनों तक बारिश का यह सिलसिला जारी रहने की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट आएगी। मौसम सुहावना हो जाएगा।

UP Rains: मौसम विभाग ने प्रयागराज, सोनभद्र और वाराणसी सहित कुल 19 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। वहीं, 39 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आएगी और उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। शनिवार से वर्षा की तीव्रता और उसका दायरा और बढ़ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कम दबाव के क्षेत्र के चलते अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश जारी रह सकती है। यह बारिश धीरे-धीरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ेगी। इस दौरान बुंदेलखंड, तराई और मध्य यूपी में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना:

वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, ललितपुर और इनके आसपास के क्षेत्र में भारी वर्षा होने की संभावना है।

इन जिलों में बिजली गिरने और गरज-चमक का अलर्ट

गोंडा, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, सहित आसपास के क्षेत्र में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया।