
अंतिम व्यक्ति की आशा की किरण होते हैं अधिवक्ता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया में अधिवक्ताओं की अहम भूमिका होती है साथ ही पीड़ित व्यक्ति की अंतिम आशा की किरण अधिवक्ता होता है। अधिवक्ता पर पीड़ित का काफी भरोसा होता है और विश्वास ही अधिवक्ता पेशे की नीव होती है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज को नई दिशा देने में, न्याय दिलाने में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करता है।
मुख्यमंत्री गुरुवार को दीवानी कचहरी में सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के हित के लिए तथा उनके सहयोग के लिए प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास करेगी। अधिवक्ता कल्याण निधि की राशि बढ़ाने की दिशा में कार्य अंतिम चरण पर है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समुदाय के बैठने तथा दीवानी कचहरी के अन्दर सड़कों का निर्माण, शौचालय, पार्किंग, उचित प्रसाधन आदि की व्यवस्था हेतु कार्य योजना तैयार करें, सरकार अधिवक्ताओं की आवश्यक सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए मदद करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर जनपद विकास की ओर अग्रसर है, विकास की हर योजनाओं को गोरखपुर में लाने का कार्य किया जा रहा है और केवल गोरखपुर ही नही पूरे प्रदेश में विकास का जाल बिछाया जा रहा है। एम्स का कार्य तेजी से चल रहा है और जनपद एम्स सिटी, पर्यटन केन्द्र के रूप में परिलक्षित होगा, फर्टिलाइजर के चालू होने के पश्चात किसानों की आय दुगुना होने में सहयोगी सिद्ध होगा। जनपद में अत्याधुनिक प्रेक्षा गृह का निर्माण कराया जायेगा। जनपद को वायु सेवा से विकसित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 75 जिलों को अनवरत विद्युत आपूर्ति प्रदान की जा रही है। डेढ़ वर्ष में 72 हजार मजरों में 56 लाख परिवारों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है और 31 दिसम्बर में शत प्रतिशत निशुल्क कनेक्शन दिया जायेगा। जनपद मुख्यालय को फोरलेन से तथा तहसील मुख्यालय को 2 लेन से जोड़ने की कार्यवाही चल रही है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सीनियर एडवोकेट स्व. राजेन्द्र प्रसाद गुप्त के चित्र का अनावरण किया।
इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश विनोद कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि सहित उपस्थित सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।
नगर विधायक डॉ.राधामोहन दास अग्रवाल, राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अंजू चौधरी, पूर्व एमएलसी विनोद पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र दत्त शुक्ल , बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेन्द्रशाही आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Published on:
05 Oct 2018 12:43 am
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
