
मोहर्रम पर पुलिस जीप फूंकने, तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने किया यह काम, 200 से अधिक लोगों पर...
मोहर्रम के दिन ताजिया में करंट उतरने से एक व्यक्ति के झुलसने के बाद हुए बवाल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस चौकी पर हमला करने और पुलिस जीप को जलाने के आरोप में 24 लोगों को नामजद करने के साथ करीब डेढ़ से दो सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इनमें से पंद्रह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है।
ताजिया के जुलूस के दौरान हुआ एेसा कि गुस्से में आ गर्इ पब्लिक, कर्इ गाड़ियां फूंकी, पुलिसवाले घायल
पुलिस ने भटहट चौकी पर की गई तोड़फोड़, गाड़ियों को तोड़ने और सरकारी पुलिस वाहन को जलाने, महत्वपूर्ण दस्तावेजों को उठा कर ले जाने, फाड़कर जला देने के अलावा दरोगा दिलीप चैधरी व दो सिपाही-होमगार्ड को जान से मारने की कोशिश किए जाने के आरोप में केस दर्ज किया है। मुकदमा अपराध संख्या 708/2018 पर आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 307, 427, 323, 504, 506, 452, 436, 353, 332 एवम् 7 सीएलए के तहत 24 नामजद सहित डेढ़ सौ से अधिक अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
यह कार्रवाई वीडियो फुटेज व हिरासत में लिए गए दो लोगों की पहचान के बाद की गई है।
यह था मामला
शुक्रवार को भटहट क्षेत्र में ताजिया का जुलूस निकाला जा रहा था। ताजिया निकालते समय वह बिजली के तार से छू गया। बिजली के तार से छूने से एक व्यक्ति झुलस गया। झुलसने के बाद लोग आक्रोशित हो गए। पुलिस ने मामले को संभालने की कोशिश की तो कुछ लोगों ने भीड़ को उकसा दिया। भीड़ आक्रोशित होकर पास के पुलिस चौकी पर पहुंच गई। मामला बिगड़ने लगा। गुस्साएं लोग राहगीरों को भी निशाना बनाने लगे। कुछ असमाजिक तत्व भीड़ की आड़ में पथराव करने लगे। चैकी पर हमला बोल दिया। आने-जाने वाली गाड़ियों को तोड़ने लगे। पुलिस जीप में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
पुलिस की जीप को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया। कई बाइक को तोड़ दिया।
मामले की जानकारी होते ही पुलिस बल काफी संख्या में पहुंच गई। आला अधिकारी पहुंचने लगे। काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। डीएम और एसएसपी ने वीडियो और सोशल मीडिया के माध्यमों से शांति की अपील करते रहे। मौके पर भी पहुंचे।
Published on:
22 Sept 2018 10:53 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
