3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में मिशन 2019 की सफलता के लिए बीजेपी देव दीपावली पर खेलने जा रही यह मास्टरस्ट्रोक

बीजेपी ने शुरू की तैयारियां, लाभार्थियों के घर पहुंचाए जाएंगे...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 11 Oct 2018, 2:08 PM IST

amit shah

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के युवा सम्मेलन से पहले आई ये खबर,भाजपा नेताओं में खलबली

लोकसभा चुनाव में बीजेपी कोई दांव खाली नहीं जाने देना चाह रही। केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को साधने के लिए बीजेपी भव्य तरीके से देव-दीपावली मनाने जा रही है। पूरे यूपी में
देव दीपावली के दिन लाभार्थियों के घर भाजपाइयों की मदद से एक साथ दीपोत्सव होगा।
बीजेपी नेतृत्व के निर्देश पर यूपी में सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए लाभार्थियों को चिंहित किया जा रहा है। संगठन के लोगों को लाभार्थियों की लिस्ट ब्लाॅकवार-विधानसभावार चिंहित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस लिस्ट के आधार पर बीजेपी इन घरों में पहुंचेगी।

एक साथ जलेगा लाभार्थियों के घरों में दीया

योजना है कि देव दीपावली पर इन लाभार्थियों के घरों को एक साथ दीपक से रोशन किया जाए। इसके लिए बीजेपी नेतृत्व ने कमल के चिन्ह वाले दीपक भी बनवाए हैं। ये दीपक इन लाभार्थियों के घरों तक पहुंचाएं जाएंगे। यह जिम्मेदारी संगठन के लोगों को सौंपी जाएगी। ये लोग इन लाभार्थियों के घर दीपक पहुंचाने के साथ एक तय समय पर दीपक जलवाएंगे।

लोकसभा चुनाव के लिए मास्टर स्ट्रोक खेलने की कोशिश में बीजेपी

सूत्रों की मानें तो संगठन और सरकार इस कार्य से यह संदेश देगी कि जिन योजनाओं का लाभ इन घरों तक पहुंचा है वह योगी-मोदी के सुशासन से ही संभव हो सका है। बता दें कि गोरखपुर और बस्ती मंडल में केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पाने वाले लाभार्थियों की संख्या लाखों में है। लोकसभा चुनाव के लिए इन लोगों का वोट बीजेपी अपने लिए पोल कराने के लिए सारी हिकमत लगा रही है। अलग-अलग योजनाओं के लाभार्थियों से कुछ दिन पूर्व तक पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीधे संवाद भी किया
था। उनसे योजना का लाभ पाने में आई दिक्कतों और सुविधाओं के बारे में पूछा भी था।

डेढ़ सौ किलोमीटर की पदयात्रा दशहरा से दीपावली तक

दशहरा से लेकर दीपावली तक बीजेपी 150 किलोमीटर की पदयात्रा हर विधानसभा क्षेत्र में निकालने जा रही है। यह आयोजन महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर आयोजित है। इस यात्रा में 150 भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस यात्रा का उद्देश्य बीजेपी का हर घर तक दस्तक देना और केंद्र-प्रदेश की योजनाओं का प्रचार-प्रसार है। यात्रा का नेतृत्व विधायक/एमए करेंगे।