15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा के ब्रांड एंबेसडर हैं दुराचारी व हत्यारोपी डाॅ.अयूब खान

अंतिम दिन प्रचार में बीजेपी ने सपा पर लगाए कई आरोप  
2 min read
Google source verification
shalabh

गोरखपुर। सपा मुखिया अखिलेश यादव चुनाव में अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी और गायत्री प्रजापति जैसे लोगों को ब्रांड एम्बेसडर बनाते रहे रहे हैं। इस बार दुराचार और हत्या के आरोपी डॉ.अयूब खान उनके ब्रांड एम्बेसडर हैं। वह उनके मंच पर देखे गए। ऐसी पार्टी से क्या उम्मीद की जा सकती है।

ये आरोप बीजेपी के प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने लगाए हैं। बीजेपी प्रत्याशी उपेंद्र दत्त शुक्ल के प्रचार में आये त्रिपाठी ने कहा कि यह उपचुनाव सत्य और असत्य की लड़ाई है। बसपा और सपा का नापाक गठबंधन जनता समझ चुकी है। वह इस धर्मयुद्ध में बीजेपी के साथ है। केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार विकास तेजी से कर रही है।
समाजवादी पार्टी तो अपराधियों और दुराचारियों के बल पर चुनाव मैदान में है। बच्ची के दुराचार के आरोपी डॉ.अयूब को प्रश्रय दे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने साबित कर दिया है कि उनका गठबंधन कैसा है। वह ऐसे लोगों के दम पर ही चुनाव मैदान में उतरे हैं। बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने गोरखपुर को बहुत दिया है। इस चुनाव में जनता भारी अंतर से जीत दिला कर रिटर्न गिफ्ट देने जा रही।

निजी स्वार्थ केे लिए चुनाव लड़ रहे दलों को जनता नकारेः विन्ध्यवासिनी कुमार

पूर्व विधानपरिषद सदस्य व बीजेपी के वरिष्ठ नेता विंध्यवासिनी कुमार ने कहा कि बीजेपी राष्ट्रवाद के साथ चुनाव मैदान में है। वहीं कुछ क्षेत्रीय दल अपनी निजी स्वार्थ के लिए चुनाव लड़ रहे। ऐसे लोगों को जनता सबक सीखा कर बीजेपी को जीताने जा रही है।
उन्होंने कहा कि मोदी और योगी मजबूती से विकास कर रहे हैं। चुनाव में जनता विश्वास जताते हुए जीता रही है। विपक्ष एक साथ आ रहा ताकि विकास को रोका जा सके।

उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र मंदिर और बीजेपी के प्रभाव का है। यहां जनता ईमानदार प्रतिनिधि चुनती रही है। इस बार भी बीजेपी प्रत्याशी उपेंद्र दत्त शुक्ला को जिताकर विकास की रफ्तार को तेज करेगी। जनता बड़े मन के साथ बीजेपी के साथ है और जीत की भागीदार बनने जा रही।