
लोकसभा सीटों के हर बूथ पर बीजेपी कैसे जीते इसके लिए मंथन शुरू हो चुका है। आजमगढ़-बस्ती मंडल के बाद गोरखपुर मंडल की छह लोकसभा सीटों पर रणनीति बनाने के लिए बुधवार को भाजपा के दिग्गज अपने कार्यकर्ताओं संग मंथन करेंगे। उपचुनाव में गोरखपुर सीट पर झटका लगने के बाद बीजेपी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती इसलिए इस महत्वपूर्ण बैठक में खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल मौजूद रहेंगे।
विभिन्न मोर्चाें पर फजीहत करा चुकी बीजेपी लोकसभा चुनाव में किसी प्रकार का रिस्क नहीं लेना चाहती है। वह इस बार भी 2014 की तरह यूपी में प्रचंड जीत हासिल करना चाहती है। चूंकि, बीते लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी को झटका लग चुका है इसलिए इस बार गोरखपुर मंडल की सीटों पर हाईकमान की भी नजरें टिकी हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गृह क्षेत्र के लिए अभी से विकास परियोजनाओं की सौगात देकर लोगों को लुभाने में लगे हैं तो उपचुनाव में हार के बाद प्रदेश महामंत्री गोरखपुर क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक बार बैठकें कर चुके हैं। हालांकि, कार्यकर्ताओं की नाराजगी, ओबीसी का खुद को उपेक्षित महसूस होने के साथ साथ एससी/एसटी कानून को लेकर मचे बवाल ने पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी है।
मंथन शुरू करने के लिए बीजेपी ने अपने कार्यकर्ताओं को समायोजित कर काफी हद तक नाराजगी दूर करने का प्रयास शुरू भी कर दिया है।
भाजपा सूत्रों की मानें तो पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को सहेजने में जुट गई है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में हर बूथ पर 51 फीसदी वोट हासिल करने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं को सौंपा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के बकायदा कार्ययोजना बनाई गई है। हर कमिश्नरी पर क्षेत्रवार लोकसभा समितियों की बैठक आयोजित की जा रही है। गोरखपुर क्षेत्र के आजमगढ़ मण्डल में डिप्टी सीएम केशव मौर्या और बस्ती मण्डल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेंद्र नाथ पाण्डेय लोकसभा संचालन समिति की बैठक समिति की बैठक ले चुके हैं।
तीन अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर क्लब में गोरखपुर मण्डल के गोरखपुर, बासगांव, कुशीनगर, देवरिया, सलेमपुर और महराजगंज लोकसभा संचालन समिति की बैठक में भाग लेंगे। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी रहेंगे।
इन लोगों के साथ होगा मंथन
लोकसभा संचालन टोली में लोकसभा प्रभारी, लोकसभा प्रमुख, सोशल मीडिया प्रमुख, मीडिया प्रमुख, विधिक कार्य प्रमुख और सरकारी योजना प्रमुख समेत कुल 13-13 सदस्य बनाए गए हैं। इसी तरह की कमेटी विधानसभा स्तर पर भी गठित की है।
Published on:
03 Oct 2018 09:58 am
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
