6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीआरडी आक्सीजन कांड से चर्चित डाॅ.कफिल को अब इस मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

नौ साल पुराने मामले में इस साल हुआ केस, अब हुई गिरफ्तारी

2 min read
Google source verification
dr kafeel

BRD Medical College Kafeel Khan

बीआरडी मेडिकल काॅलेज में आक्सीजन कांड में चर्चित हुए डाॅ.कफिल अहमद खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। करीब नौ साल पहले के एक मामले में विवेचना के दौरान साजिशकर्ता के रूप में शामिल किए गए डाॅ.कफिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि डाॅ.कफिल के भाई अदिल अहमद खान ने फर्जी डीएल पर बैंक में खाता खुलवाया और इस खाते से करीब दो करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया। पुलिस के अनुसार साजिशकर्ता के रूप में डाॅ.कफिल का भी नाम विवेचना में शामिल किया गया था। रविवार को पुलिस ने दोनों भाईयों को गिरफ्तार कर लिया।
शनिवार को डाॅ.कफिल खान बहराइच गए हुए थे। वहां हो रही बच्चों की मौत के मामले में वह इलाज संबंधी जानकारी लेने गए थे। बताया जा रहा कि डाॅ.कफिल ने वहां के डाॅक्टरों पर लापरवाही का भी आरोप लगाया। इसके बाद वहां के डाॅक्टर विरोध करने लगे। शिकायत पर लोकल पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया। इसके बाद बहराइच पुलिस ने उनको गोरखपुर पुलिस को सौंप दिया।
रविवार को अचानक से गोरखपुर में डाॅ.कफिल की गिरफ्तारी की सूचना आई। पुलिस के अनुसार जालसाजी के एक मामले में डाॅ.कफिल और उनके भाई आदिल को गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले में हुई गिरफ्तारी

डाॅ.कफिल अहमद खान की गिरफ्तारी करीब नौ साल पहले एक मामले में हुई है। साल 2009 में गोरखपुर के सुमेर सागर स्थित यूनियन बैंक में एक खाता खोला गया था। फेजान नाम से खोले गए इस खाते में जिस डीएल का इस्तेमाल किया गया था वह पूरी तरह से फर्जी था। उस पर जिस फोटो का इस्तेमाल किया गया था वह राजघाट शेखपुरा के रहने वाले मुजफ्फर आलम का था। आरोप है कि इस खाते का संचालन आदिल अहमद खान करते थे। खाते से करीब दो करोड़ रुपये का लेनदेन भी हो चुका है। 2014 में मुजफ्फर आलम को इस बाबत जानकारी हुई। उन्होंने बैंक में शिकायती पत्र देकर उनके फोटो का इस्तेमाल किए गए खाते को बंद करने और कार्रवाई की मांग की। चार साल बाद इस साल 2018 मई में पुलिस को मुजफ्फर आलम की ओर से एक प्रार्थना पत्र दिया गया। इसमें आदिल अहमद खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने आनन फानन में जांच शुरू कर दिया। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आदिल और फैजान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
पुलिस के अनुसार विवेचना के दौरान यह पाया गया कि इस साजिश में डाॅ.कफिल खान भी शामिल हैं। मुजफ्फर आलम ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिया। इसके बाद पुलिस ने धारा 120 बी के तहत डाॅ.कफिल के खिलाफ भी कार्रवाई की।
हालांकि, जानकार बताते हैं कि जालसाजी के मामले में डाॅ.कफिल का नाम राजनैतिक साजिश का हिस्सा है। बहरहाल, पुलिस अपनी कार्रवाई को विवेचना के आधार पर अंजाम देने की बात कह रही।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग