3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राममंदिर निर्माण को लेकर योगी ने कह दी बड़ी बात, इस आधार पर बीजेपी कराएगी मंदिर निर्माण

गोरखपुर पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर कही यह बात

2 min read
Google source verification
Yogi on RamMandir

CM Yogi Latest Ayodhya Visit News

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया है। भारत-नेपाल मैत्री को आगे बढ़ाने के लिए वहां की जनभावनाओं का ख्याल रखने की बात कही है। राममंदिर निर्माण को जनभावना के सम्मान में बनवाए जाने की बात कही।
गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल से आये यात्रियों द्वारा राम मंदिर बनने की अभिलाषा प्रकट करने के सवाल पर योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यह जन भावना है और जन भावना का सम्मान होना ही चाहिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी की नेपाल यात्रा को साझी विरासत को मजबूत करने वाला बताया है। उन्होंने नेपाल यात्रा से एक नए युग का सूत्रपात बताया।
शनिवार को सीएम गोरखपुर पहुंचेे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी जी ने तीसरी बार नेपाल की यात्रा की है। भारत-नेपाल के संबंध अति प्राचीन और साझी विरासत के प्रतीक हैं। भारत-नेपाल की स्थिति दो शरीर एक आत्मा जैसी है। इस साझी विरासत और रोटी-बेटी के संबंध को आगे बढ़ाने का जो प्रयास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व हुआ है, उसी की एक महत्वपूर्ण कड़ी जनकपुर से अयोध्या धाम की ऐतिहासिक बस यात्रा है।
उन्होंने बताया कि अयोध्या में आए नेपाल सरकार के जनप्रतिनिधि और मंत्रीगण का स्वागत करने में उनको आनंद की अनुभूति हुई। हजारों वर्षों की विरासत को लेकर यह लोग अयोध्या आए थे यहां पर आए लोग काफी प्रफुल्लित थे आज वहां पर बहुत अच्छा कार्यक्रम रहा है। भारत और नेपाल के बीच में यह बस सेवा प्रारंभ होने से और प्रधानमंत्री जी के द्वारा जो प्रयास नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने का किया जा रहा है। यह दोनों देशों की समृद्धि के साथ-साथ दोनों देशों के हितों को आगे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। एक नई महत्वपूर्ण युग की ओर भारत-नेपाल के संबंध आगे बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने सपा मुखिया अखिलेश को दिया जवाब

अखिलेश यादव के ट्वीट पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में विकास के जो भी काम हुए हैं वह हम लोगों ने किए हैं। दीपोत्सव के जरिए अयोध्या को नई पहचान दिलाना, बुनियादी सुविधाओं को दिलाना, 24 घंटे बिजली दिलाने का काम हमने किया है। 133 करोड़ रुपये की लागत से विकास के कार्यों को हमारी सरकार द्वारा प्रदान किए गए हैं वह चल रहे हैं। कुछ नए कार्यक्रम जैसे सरयू में गंदे नाले ना गिरे, राम जी की पैड़ी का सुंदरीकरण हो इन सब कार्यों को नए सिरे से आगे बढ़ा रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग