17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RAMADAN 2018 खास होगा इस बार पाक रमजान का महीना, जानिए किस दिन कब सहरी और इफ्तार

मुकद्दस रमजान का महीना चंद फासले पर

3 min read
Google source verification
Ramazan 2018

गोरखपुर। पाक रमजान का महीना अगले हफ्ते से प्रारंभ हो रहा है। चांद के नजर आते ही 17 मई गुरुवार या 18 मई शुक्रवार से मुकद्दस रमजान का माह शुरू हो जाएगा। रमजान कैलेंडर व कार्ड जारी होना शुरू हो चुके है।
दरगाह हजरत मुबारक खां शहीद अलैहिर्रहमां से रमजान कैलेंडर जारी कर दिया गया है। मुस्लिम घरों व मस्जिदों में रमजान की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। रमजान की रातों में पढ़ी जाने वाली तरावीह नमाज पढ़ाने के लिए हाफिज (जिन्हें पूरा कुरआन शरीफ याद होता है) बुक हो चुके हैं। रमजान में रोजेदार दिन में रोजा रखेंगे और रात में तरावीह नमाज पढ़ेंगे। अबकी रमजान में पांच जुमा भी पड़ सकता है।

इस बार पहला रोजा 15 घंटा 11 मिनट का

पिछली बार की तरह इस बार भी पहला रोजा करीब 15 घंटा 11 मिनट व अंतिम रोजा 15 घंटा 35 मिनट का होगा। पहले रोजे में सुबह 3.33 बजे सहरी और शाम 6.44 बजे इफ्तार किया जायेगा। आखिरी रोजे में सुबह 3.22 बजे सहरी और शाम 6.57 बजे इफ्तार होगा।
सहरी में तीस दिन के अंदर करीब 12 बार व इफ्तार में 11 बार परिवर्तन होगा। पूरे रमजान माह में करीब 19 बार समय परिवर्तन होगा। रमजान माह में पहला रोजा सबसे छोटा होगा। इसके बाद रोजे के वक्त में एक दो मिनट की बढ़ोत्तरी होती रहेगी। वहीं पिछली बार की तरह इस बार भी आखिरी तीन रोजा सबसे बड़ा 15 घंटा 35 मिनट का होगा। रमजान को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। सोशल मीडिया पर रमजान के दिनों में की जाने वाली इबादतों के बारे में व खान-पान के के बारे में जागरूकता फैलाई जा रही है। रमजान कैलेंडर व कार्ड भी शेयर किए जा रहे हैं। रमजान में सहरी व इफ्तार (रोजा खोलना) का महत्वपूर्ण स्थान है। समय से सहरी करने व रोजा इफ्तार करने के लिए मदरसा, निजी संस्थाएं व आमजन द्वारा रमजान टाइमिंग कार्ड व कैलेंडर छपवा कर निरूशुल्क वितरित किया जा रहा है।

दरगाह हजरत मुबारक खां शहीद अलैहिर्रहमां नार्मल द्वारा जारी सहरी व इफ्तार का वक्त ( गोरखपुर के लिए)

रोजा - अंग्रेजी तारीख - सहरी का वक्त इफ्तार का वक्त


1 - 17 मई - सहरी प्रातः 3.33 इफ्तार शाम 6.44

2 - 18 मई - सहरी प्रातः 3.33 इफ्तार शाम 6.45


3 - 19 मई - सहरी प्रातः 3.32 इफ्तार शाम 6.45


4 - 20 मई - सहरी प्रातः 3.31 इफ्तार शाम 6.46


5 - 21 मई - सहरी प्रातः 3.31 इफ्तार शाम 6.46


6 - 22 मई - सहरी प्रातः 3.30 इफ्तार शाम 6.47


7 - 23 मई - सहरी प्रातः 3.29 इफ्तार शाम 6.47


8 - 24 मई - सहरी प्रातः 3.29 इफ्तार शाम 6.48


9 - 25 मई - सहरी प्रातः 3.28 इफ्तार शाम 6.48


10 - 26 मई - सहरी प्रातः 3.28 इफ्तार शाम 6.49


11 - 27 मई - सहरी प्रातः 3.27 इफ्तार शाम 6.49


12 - 28 मई - सहरी प्रातः 3.27 इफ्तार शाम 6.51


13 - 29 मई - सहरी प्रातः 3.26 इफ्तार शाम 6.51


14 - 30 मई - सहरी प्रातः 3.26 इफ्तार शाम 6.52


15 - 31 मई - सहरी प्रातः 3.25 इफ्तार शाम 6.52


16 - 1 जून - सहरी प्रातः 3.25 इफ्तार शाम 6.52


17 - 2 जून - सहरी प्रातः 3.25 इफ्तार शाम 6.53


18 - 3 जून - सहरी प्रातः 3.25 इफ्तार शाम 6.53


19 - 4 जून - सहरी प्रातः 3.24 इफ्तार शाम 6.53


20 - 5 जून - सहरी प्रातः 3.24 इफ्तार शाम 6.54


21 - 6 जून - सहरी प्रातः 3.24 इफ्तार शाम 6.54


22 - 7 जून - सहरी प्रातः 3.23 इफ्तार शाम 6.55


23 - 8 जून - सहरी प्रातः 3.23 इफ्तार शाम 6.55


24 - 9 जून - सहरी प्रातः 3.23 इफ्तार शाम 6.55


25 - 10 जून - सहरी प्रातः 3.22 इफ्तार शाम 6.56

26 - 11 जून - सहरी प्रातः 3.22 इफ्तार शाम 6.56

27- 12 जून - सहरी प्रातः 3.22 इफ्तार शाम 6.56


28 - 13 जून - सहरी प्रातः 3.22 इफ्तार शाम 6.57

29 - 14 जून - सहरी प्रातः 3.22 इफ्तार शाम 6.57

30 - 15 जून - सहरी प्रातः 3.22 इफ्तार शाम 6.57


बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग