9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के इस जिले में मौत का तांडव, आठ दिनों में ताबड़तोड़ बारह हत्याएं

गोरखपुर में एक सप्ताह में अचानक से अपराध का ग्राफ बढ़ गया

2 min read
Google source verification
Woman Murder

युवती की हत्या

जनपद में एकाएक हत्याओं का ग्राफ बढ़ सा गया है। रोज-ब-रोज हो रही हत्या ने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बीते आठ दिनों में 12 हत्याओं ने पुलिस के भी माथे पर पसीना ला दिया है। हालांकि, पुलिस के आला अधिकारियों का मानना है कि पेशेवर अपराधी/अपराध पर काफी हद तक लगाम लग चुका है। अपराध की जो वारदातें इधर बीच सामने आ रही है उसमें अधिकतर मामले आवेश में आकर उठाए गए कदम की बदौलत है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह जनपद एक बार फिर अपराध को लेकर चर्चा में है। अपराध और माफिया की वजह से कभी भारत का शिकागो कहा जाने वाला यह जनपद माफियाराज की समाप्ति के बाद काफी हद तक शांत था लेकिन अपराध का ग्राफ इन दिनों काफी बढ़ा हुआ है। पिछले आठ दिनों में अगर केवल हत्या जैसे जघन्य अपराध में बेतहाशा वृद्धि हुई है। जनपद के विभिन्न थानाक्षेत्रों में आठ दिनों में 12 हत्याओं का मामला सामने आया है। इनमें कई मामले ऐसे हैं कि सगे ने अपने सगे को मौत के घाट उतार दिया।

आठ दिनों में हुए जघन्य वारदातों का विवरण

19 जुलाई- जमीन के विवाद में चचेरे भाई ने भाई की गोली मारकर हत्या कर दी

18 जुलाई- सहजनवां क्षेत्र के सेहुडा गांव में एक व्यक्ति की हत्या गला रेतकर कर दी गई। इस मामले में आधा दर्जन लोग आरोपी हैं

17 जुलाई- खोराबार के आराजी बसडीला गांव के पास फोरलेन किनारे महिला की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली

16 जुलाई- शहर कोतवाली के पुर्दिलपुर में एक बेटे ने खाना मिलने में देरी होने पर मां की हत्या कर दी

15 जुलाई- सहजनवा के सोनबरसा में बेटे ने जमीन के विवाद में मां की गला दबाकर हत्या कर दी

14 जुलाई- बेलीपार के चेरिया में पैसों के लेन-देन में युवक की गोली मारकर की थी हत्या.

13 जुलाई- खोराबार के बेलवार गांव के बाहर एक तालाब के किनारे एक चालीस साल के व्यक्ति की लाश मिली.

12 जुलाई- खोराबार के बडगो में आॅटो चालक दयाराम (35) की हत्या गोली मारकर की गई। आरोप आॅटोचालक की पहली पत्नी पर है।

12 जुलाई- बेलीपार के भिलौरा गांव के 19 वर्षीय युवक एनडीए छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. परिवार के लोगों ने दोस्तों पर जहर देने का आरोप लगाया है

12 जुलाई- तिवारीपुर इलाके के बहरामपुर दक्षिणी अमरूतानी बगीचे में 30 वर्षीय रिक्शा चालक की लाश मिली.

12 जुलाई-चैरीचैरा केसोनबरसा रामुडीहा गांव के ईंट भटठे के पास खेत में एक 20 वर्षीया युवती की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली. पति ने ही हत्या कर उसका शव फेंका था.

12 जुलाई- झंगहा इलाके के जंगल रसूलपुर नंबर दो के बलुहट्टा खलीफा टोला के ऑटो चालक जाकिर अली (35) की लाश मिली थी।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग