21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर
जिसके साथ जीवन निबाहने को जमाने से लड़ी उसी ने मौत के घाट उतारा
Play video

जिसके साथ जीवन निबाहने को जमाने से लड़ी उसी ने मौत के घाट उतारा

सीओ कैंपियरगंज आशुतोष सिंह ने हत्याकांड से पर्दा उठाया। पति ने अवैध संबंध के शक में गला रेत कर दी थी हत्या

Google source verification

गोरखपुर। जमाने की परवाह किए बिना साल भर पहले वह घरबार छोड़ उसके साथ जीवन निबाहने आई थी। लेकिन साल भर में ही एक शक ने उनदोनों के बीच के प्रेमबंधन बंधन को कमजोर कर दिया। आए दिन कलह और परसंबंध के आरोपों के बाद भी वह जिसे अपनी दुनिया समझ रही थी उसी पति ने गला रेत दर्दनाक मौत दे दिया।
यह कहानी बदनसीब नंदिनी की है। चिलुआताल थानाक्षेत्र में शुक्रवार को उसके मनबढ़ पति चुनमुन ने उसका गला रेत मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद आसपास के लोगों को धक्का देकर फरार हो गया था।
सोमवार को इस हत्याकांड के आरोपी पति चुनमुन को गिरफ्तार कर लिया गया।
सीओ कैंपियरगंज आशुतोष सिंह ने बताया कि नंदिनी और आरोपी पति चुनमुन आपस में मौसेरे भाई-बहन थे। नजदीकियां बढ़ने के बाद दोनों ने लोकलाज तज कर शादी करने का फैसला किया। इसके बाद घर छोड़कर दोनों एक किराए के कमरा में रहने लगे। लेकिन कुछ ही दिनों बाद चुनमुन उस पर शक करने लगा। किसी दूसरे से संबंध रखने का आरोप लगा वह आए दिन नंदिनी सेे लड़ता था। शुक्रवार को दोनों के बीच झगड़ा हुआ और चुनमुन ने पत्नी नंदिनी का गला रेत दिया। गंभीर हाल में पत्नी को छोड़ फरार हो गया। किसी तरह उसे पास के स्वास्थ्य केेंद्र पहुंचाया गया लेकिन तबतक उसके प्राण पखेरू उड़ गए थे।

https://www.patrika.com/gorakhpur-news/three-murders-in-cm-yogi-adityanath-district-gorakhpur-2191198/
सीओ आशुतोष सिंह ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पत्नी का किसी अन्य के साथ संबंध होने की शक में उसने हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया है। चुनमुन ने हत्या कर पास की झाड़ियों मेें चाकू फेंक दिया था। उन्होंने बताया कि आरोपी पति को पकड़ने व हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपये इनाम दिया गया है।

https://www.patrika.com/gorakhpur-news/police-caught-gang-who-do-this-work-on-highway-with-luxury-vehicles-1-2198979/

क्या हुआ था उस दिन
शुक्रवार की सुबह चिलुआताल क्षेत्र के करीमनगर में मनबढ़ युवक ने अपनी पत्नी का गला रेत दिया था। हत्यारोपी चुनमुन मजदूरी का काम किया करता था। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर अनबन हुई और पति ने कमरा बन्द कर उसका गला रेत दिया। मकान मालिक और पढ़ाई करने वाले छात्रों के फाटक पीटने पर दरवाजा खोलकर वह फरार हो गया था। घायल महिला का भाई और उसकी पत्नी ने चुनमुन की पत्नी नंदिनी को अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका था। यह दंपत्ति गुलरिहा क्षेत्र के हरपुर का मूल निवासी है।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश