10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राफेल सौदेबाजी पर बीजेपी को संसद से लेकर सड़क तक घेरा कांग्रेस ने

  केंद्र की बीजेपी सरकार पर लगाया बड़ा घोटाला करने का आरोप
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 14 Aug 2018, 2:26 PM IST

congress protest

राफेल सौदेबाजी पर बीजेपी को संसद से लेकर सड़क तक घेरा कांग्रेस ने

राफेल सौदे के विरोध में कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। सदन से लेकर सड़क तक कांग्रेस इसको मुद्दा बना रही। राफेद कीमत को सार्वजनिक न किए जाने को बड़ा घोटाला करार देते हुए गोरखपुर में कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन कर मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार को जमकर कोसा।
शहर के नगर निगम पार्क में मंगलवार की सुबह कांग्रेसी जुटना शुरू हुए। राफेल सौदे में कीमतों को सार्वजनिक नहीं किए जाने पर जिलाध्यक्ष डाॅ.सैयद जमाल के नेतृत्व में शुरू हुए इस धरना-प्रदर्शन में शिरकत कर रहे कांग्रेसियों का आरोप था कि जनता की गाढ़ी कमाई को केंद्र की बीजेपी सरकार पूंजीपतियों के फेर में पड़ कर गंवा रही है। लाखों-करोड़ की घपलेबाजी राफेल सौदा में किया गया है। इसमें केंद्र सरकार के जिम्मेदार शामिल हैं। राफेद सौदा को सार्वजनिक करने से सरकार इसलिए कतरा रही है क्योंकि बीजेपी के लोग इसमें घोटाला किए हैं। कांग्रेसियों का आरोप था कि केंद्र सरकार जनता को मूर्ख बना रही है, देश को पूंजीपतियों के हाथों का खिलौना बना दिया गया है।
इस धरना प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष अरूण अग्रहरि, महासचिव अनवर हुसैन, प्रदीप पांडेय, गोरखलाल श्रीवास्तव सहित दर्जनों कांग्रेसी शामिल रहे।