28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोरखपुर में रिक्शे पर मोटरसाइकिल लादकर क्यों घूम रहे कांग्रेसी

पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों पर कांग्रेसियों का वार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 24 May 2018, 2:38 PM IST

congress protest

गोरखपुर में रिक्शे पर मोटरसाइकिल लादकर क्यों घूम रहे कांग्रेसी

गोरखपुर।पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अनोखे विरोध का रास्ता अख्तियार किया है। कांग्रेसियों ने पेट्रो कीमतों को बढ़ाए जाने को बीजेपी सरकार की सोची समझी रणानीति करार दी। इनका आरोप है कि पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने केे लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को गोरखपुर जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ता शास्त्रीचैक के पास एकत्र हुए। केंद्र सरकार पर गरीब विरोधी होने का आरोप लगाते हुए रिक्शा पर अपनी मोटरसाइकिल लाद कर शहर में निकल गए। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे कांग्रेसियों का कहना था कि जब मनमोहन सिंह की सरकार में कच्चे तेल की कीमत आसमान छू रही थी तब भी पेट्रोल का अधिकतम मूल्य 60 से 75 के बीच रहा। लेकिन अब जब इंटरनेशनल मार्केट में यह कीमतें आधी हैं तो पेट्रोल की कीमत 80 रुपये से अधिक है।
प्र्रदेश प्रवक्ता डाॅ.सुरहीता करीम व जिला महासचिव अनवर हुसैन ने कहा कि सरकार जानबूझकर मध्यमवर्ग और गरीबों के खिलाफ साजिश रची है। किसान परेशान है। पेट्रोल कीमतों के बढ़ जाने से महंगाई आसमान छू रही है।
बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महंगाई पर केंद्र की नीतियों का विरोध करते हुए अपनी कारों को सड़क पर ले जाकर प्रतिकात्मक नीलामी की थी।

इस दौरान उपाध्यक्ष ई.एसएस पांडेय, निर्मला वर्मा, स्नेहलता, डॉक्टर विजाहत करीम, कुसुम पांडेय, दुर्गा राय, धर्मराज चैहान, इकबाल, देवेन्द्र निसाद, हरसेवक त्रिपाठी, मो. खालिद, सोनू कुमार, इमरान, चंदन कुमार, अयूब अली, राजेंद्र यादव, संजय, आरिफ, राज कुमार पासवान, आजाद हुसैन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।