मृतक की पत्नी किरन चन्द की तहरीर पर उरुवा थाने में मु.अ.सं. 99/18 धारा 302,352,504,506 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अजय चन्द को घटना में प्रयुक्त दोनाली बन्दूक, 2 खोखा कारतूस व दो जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ दशवंतपुर पुलिया के आगे कस्तूरबा गांधी कालेज के पास पतरैठा रोड पर गिरफ्तार किया।