8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्याह कर पति के घर पहुंची युवती, पेट में प्रेमी की निशानी, पति ने जब जाना तो…

शादी के बाद पति को पता चला युवती के बारे में

2 min read
Google source verification
luteri dulhan

गुलरिहा क्षेत्र में दूसरे संग प्रेम करने वाली युवती की शादी दूसरी जगह कराना एक परिवार को महंगा पड़ा। ससुराल में पति को जब पूरी कहानी का पता लगा तो उसने रखने से इनकार कर दिया। विवाहिता पेट से भी थी। प्रेमी की निशानी लेकर वापस लौटी विवाहिता को पीहर के लोग प्रेमी के साथ नहीं जाने देना चाहते थे लेकिन समाज के बड़े-बुजुर्गाे के हस्तक्षेप के बाद प्रेमी के हाथों में प्रेमिका का हाथ रजामंदी से सौंप दिया गया।
गुलरिहा क्षेत्र में एक युवक और एक युवती का काफी दिनों से प्रेम संबंध था। पहले मुलाकात-बातचीत के बाद दोनों का प्रेम सारी सीमाओं को लांघता गया। घरवालों को इन दोनों का मिलना किसी भी सूरत में मंजूर नहीं था। आए दिन इसको लेकर विवाद होता रहता था। युवती की मां इस रिश्ते से सबसे अधिक खफा रहती थी लेकिन दोनों प्रेमियों पर इसका कोई असर नहीं होता था। एक दूसरे का होने के लिए लोकलाज के सारे बंधन पार कर चुके इन दोनों प्रेमियों को अलग करने के लिए युवती के घरवालों ने उसकी शादी किसी दूसरे के साथ करने का निर्णय लिया। युवती के लाख विरोध के बावजूद करीब चार माह पहले उसकी शादी कर दी गई। लेकिन शादी के पहले ही युवती अपने प्रेमी संग सारे बंधनों को तोड़ चुकी थी। उसकी पेट में प्रेम की निशानी पल रही थी। ससुराल पहुंची युवती के इस कृत्य की जानकारी पति को भी हो गई। पति ने युवती को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया। उसने युवती को वापस पीहर छोड़ दिया।
उधर, युवती घर लौटी तो दोनों प्रेमियों ने साथ रहने का निर्णय लिया। जब युवती घर छोड़कर प्रेमी के साथ जाने को तैयारी करने लगी तो मायके वालों को यह बात नागवार लगी। युवती की मां ने ऐसा करने से मना कर दिया। मां-बेटी में विवाद होने लगा। वह रोकने लगी और युवती जाने की जिद पर अड़ी रही। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने युवती और उसके परिजन के साथ प्रेमी को बुलवाया। इस घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। कुछ लोग प्रेमी जोड़े के साथ थे तो काफी लोग परिवारीजन के साथ। हालांकि, काफी देर तक गहमागहमी के बाद यह निर्णय हुआ कि प्रेमी जोड़े को एक साथ रहने की इजाजत दी जाए। लिखा-पढ़ी होने के बाद दोनों को साथ जाने दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग