गोरखपुर स्थित मुंशी प्रेमचंद्र पार्क पर हुए इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्वांचल सेना के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, नरेंद्र मोदी की सरकार उद्योगपतियों पूंजीपतियों और अपराधियों की सरकार है और इन सब की ब्लैक मनी को वाइट करने के लिए देश में नोट बंदी किया गया उन्होंने कहा कि देश के लोगों को देश से भ्रष्टाचार खत्म करने, ब्लैक मनी खत्म करने, भारतीय रुपए को मजबूत करने जैसे सपने दिखा कर लोगों को महीनों भूखा मारा गया, देश के अच्छे भविष्य की आस में सैकड़ों लोग लाइन में खड़े- खड़े मर गए, किसान बर्बाद हो गए लाखों लोग बेरोजगार हो गए और परिणामस्वरूप आज देश आर्थिक मंदी, भूखमरी और भयंकर भ्रस्टाचार की चपेट में आ गया है लेकिन इन समस्याओं को दरकिनार करते हुए बीजेपी कल 8 नवम्बर को जश्न मनाने जा रही जो कि अत्यंत निंदनीय देशविरोधी है ।