17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रिंसिपल स्कूल में ही कर रही थी यह काम, मोबाइल में कैद हुई तस्वीर

यूपी के गोरखपुर की एक प्रिंसिपल की तस्वीर अजीबो-गरीब हालत में कैद हो गई...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Jyoti Mini

•

Updated: 7 Nov 2017, 12:41 PM IST

Female Principal Body Face Massage in school viral video Mobile

यूपी के गोरखपुर की एक प्रिंसिपल की तस्वीर अजीबो-गरीब हालत में कैद हो गई...

वाराणसी. यूपी के गोरखपुर की एक प्रिंसिपल की तस्वीर अजीबो-गरीब हालत में कैद हो गई। हुआ यूं कि, प्रिंसिपल स्कूल में फेस मसाज कराते हुए कैद हो गई। स्कूल की प्रधान अध्यापिका फेस का मसाज करा रही थी, तभी वहां अचानक स्कूल पहंचे एक अभिभावक ने अपने मोबाइल से इस वाकये का वीडियो बना लिया। जिसके बाद प्रधान अध्यापिका सफाई देने लगी और कहा कि, मेरे पास कोई काम नहीं था, मैं खाली थी सो सोचा मसाज करा लूं। यह मामला रोटरी क्लब प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र शिवपुर साहबाजगंज गोरखपुर का है।

दरअसल, प्रिसिंपल ने पास की एक पार्लर वाली को फोन कर स्कूल में ही बुला लिया और लगी फेस मसाज करवाने। जब प्रधान अध्यापिका अपने फेस मसाज मे बिजी थी तब बच्चे क्लास के बाहर थे वहीं कुछ कमरे के अंदर झांक भी रहे थे। पर मैडम तो आराम से मसाज मे बिजी थीं।

बच्चे शोर गुल कर रहे थे। कुछ ब्यूटी पार्लर वाली को देख रहे थे वो कैसे हमारी प्रिंसिपल का मसाज कर रही हैं। इसी दौरान स्कूल के पास से गुजर रहे एक अध्यापक का ध्यान बच्चों के शोर की तरफ आकर्षित हुआ और वे अंदर गए। साथ ही वहां का नजारा देख हैरान रह गए। वहीं सवाल किया कि, मैडम आप क्या करा रहीं है। उस पर सफाई देते हुए कहा कि, खाली टाइम थो तो सोचा मसाज कर लूं। इसके बाद खुद को प्रिंसिपल बताते हुए अभिभावक पर वीडियो डीलिट करने का दबाव बनाया और फिर मसाज कराने लगीं।

अब देखना है कि, यह खबर वायरल होने के बाद सरकार क्या रूख अपनाती है। गोरखपुर में यह खबर चर्चा का विषय बनी हुई है। अगर स्कूल के प्रिंसिपल का यह हाल है तो स्कूल के बाकी शिक्षकों का क्या होगा। वहीं इन हालातों में छात्रों का भविष्य कैसे सुधरेगा।

यह भी पढ़ें-

इस पूर्व सासंद की बेटी पहली बार उतरी चुनावी मैदान में, सपा से किया नामांकन तो मची हलचल