10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर की फिल्म मानवबम का प्रदर्शन होगा गोवा लघु फिल्म फेस्टिवल में

  फिल्म की निर्देशिका वन्दना सिंह की पहले भी फिल्में इंटरनेशनल शार्ट फिल्म फेस्टिवल में चयनित हो चुकी

2 min read
Google source verification
manav bomb

गोरखपुर की फिल्म मानवबम का प्रदर्शन होगा गोवा लघु फिल्म फेस्टिवल में

गोरखपुर के हिस्से में गौरवान्वित होने के कुछ और पल आए हैं। इस माटी की प्रतिभा द्वारा निर्मित लघु फिल्म पांचवें गोवा लघु फिल्म महोत्सव-2018 के लिए चयनित हुई है। फिल्म का प्रदर्शन गोवा फिल्म महोत्सव में होगा।
फिल्म की निर्माता/निर्देशक मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के महिला क्लब की अध्यक्ष वन्दना सिंह हैं। उनकी लघु फिल्म मानव बम यूपी की चयनित एकमात्र फिल्म हैं।
वन्दना सिंह एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो.एसएन सिंह की पत्नी हैं। वह शार्ट डाॅक्यूमेंट्री व लघु फिल्मों पर लगातार काम कर रही हैं। इसके पहले वन्दना सिंह की फिल्म तिरंगा का प्रदर्शन दिल्ली में आयोजित अन्तरराष्ट्रीय लघु फिल्म महोत्सव में हो चुका है।

पांचवें गोवा लघु फिल्म महोत्सव में होगा मानव बम का प्रदर्शन
गोरखपुर की वन्दना सिंह द्वारा निर्मित फिल्म मानव बम का प्रदर्शन गोवा में आयोजित पांचवे लघु फिल्म महोत्सव में किया गया है। इस अधिकारिक चयन की सूचना फिल्म निर्देशिका वन्दना सिंह को मिल चुकी है। अपनी फिल्म के बारे में वन्दना सिंह बताती हैं कि कहानी की थीम यह है कि एक लड़की सड़क पर कहीं अकेली जा रही है जिसको बाइक से आ रहे दो शरारती लड़के परेशान करते हैं। लड़की पलटकर कहती है क्या चाहते हो? क्या मैं तुम्हारे साथ चलूं। इसके बाद जो होता है वह बेहद ही रोचक है। उन्होंने बताया कि पूरी फिल्म को यूट्यूब पर देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म वर्तमान परिस्थितियों पर फिल्माया गया है। इस तरह की फिल्में समाज को गूढ़ संदेश देते हैं। इसके पूर्व की फिल्म तिरंगा को भी काफी सराहना मिल चुकी है।
उन्होंने बताया कि गोवा लघु फिल्म फेस्टिवल के लिए देश-विदेश से अनेक एंट्रीज आई थी। इसमें कुछ फिल्मों के साथ उनके लघु फिल्म मानव बम का भी चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि यूपी की यह एकमात्र लघु फिल्म है जिसका चयन इस फिल्म फेस्टिवल में किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग