
Latest news of Madhya Pradesh assembly elections
युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए भारत निर्वाचन आयोग एक विशेष अभियान चलाने जा रहा है। आयोग के निर्देश पर सारे अधिकारी/कर्मचारी बूथ लेवल पर जाकर नामों को जोड़ने का काम करेंगे। बीएलओ घर-घर जाकर छूटे हुए मतदाताओं के नाम भी जोड़ने का काम करेंगे।
मण्डलायुक्त अमित गुप्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अन्तर्गत 28 अक्टूबर को सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान आयोजित किया जायेगा। इस दिन बूथ लेबिल अधिकारी पर्याप्त मात्रा में फार्म-6, 7, 8 एवं 8क लेकर मौजूद रहेंगे। युवा निर्वाचको एवं छूटे हुए पात्र मतदाताओं से फार्म भरवाकर प्राप्त करेंगे। इन कार्यों का निरीक्षण उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भ्रमण कर कार्यक्रम की गुणवत्ता सुनिश्चित करेंगे।
मण्डलायुक्त ने आयुक्त सभागार में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में विभिन्न राजनैतिक दलों के साथ बैठक भी की। उन्होंने निर्देश दिये कि बीएलओ मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में पर्याप्त मात्रा में निर्धारित फार्म लेकर युवा निर्वाचकों एवं छूटे पात्र मतदाताआंे से भरवायें। उन्होंने कहा कि यदि इस कार्य में कोई भी बीएलओ अपने दायित्व निर्वहन के प्रति लापरवाही करते हुए पाया जाये तो कठोरतम कार्यवाही की जायेगी।
मण्डलायुक्त ने कहा कि बीएलओ डोर टू डोर जाकर पात्र मतदाताओं का फार्म भरवायें तथा मृत मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से प्रथक करते हुए नये मतदाताओं का सूची सम्मिलित करें। कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित नही होना चाहिए।
Updated on:
23 Oct 2018 11:23 am
Published on:
23 Oct 2018 02:02 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
