28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेन से आ रही थी लड़की के चीखने की आवाज, गश्त कर रहे पुलिसवाले पहुंचे तो देखकर…

किशोरी को छोड़कर भाग रहे तीन युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 27 Aug 2018, 1:32 AM IST

Girl Tortured

gangrape in jabalpur

गोरखपुर में रक्षा बंधन के दिन एक शर्मनाक घटना सामने आई। कहीं जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रही किशोरी को बहलाफुसला कर ट्रेन की बोगी में गैंगरेप किया गया। गश्त कर रहे जीआरपी व आरपीएफ के सिपाहियों ने खड़ी ट्रेन की बोगी से आवाज आने पर पहुंचा तो कुछ लोग एक किशोरी का रेप कर रहे थे। पुलिस को देखते ही भागते समय पकड़ लिया गया। पुलिस ने तीन लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। किशोरी का पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल कराया गया। वह सिद्धार्थनगर की रहने वाली बतायी जा रही।
गोरखपुर रेलवे स्टेशन के आठ नंबर प्लेटफार्म पर रविवार की भोर में गोदान एक्सप्रेस लगी थी। सुबह भोर में ही उधर गश्त पर निकले जीआरपी व आरपीएफ के जवानों को किसी लड़की की चीख सुनाई दी। आवास गोदान एक्सप्रेस की जनरल बोगी की ओर से आ रही थी। गश्त कर रहे पुलिस के जवान बोगी की ओर लपके। वहां देखा कि तीन युवक किशोरी के साथ जबरदस्ती कर रहे। पुलिस के पहुंचते ही वे लोग भागने लगे। जीआरपी व आरपीएफ ने तीनों को दौड़ाकर पकड़ लिया।
पीड़िता ने बताया कि वह सिद्धार्थनगर की रहने वाली है। रेलवे प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। भोर में रेलवे का कर्मचारी बताकर ये लोग उसे बहलाफुसला कर ट्रेन की बोगी में ले गए और उसके साथ जबर्दस्ती किया।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवकों की पहचान बिहार के वैशाली जिले के बभनदास गांव के रहने वाले हरिकांत सिंह, भागलपुर जिले के नया गांव निवासी शंभू रजक और देवरिया जिले के रूद्रपुर क्षेत्र के माहीगंज के चैथी गुप्ता के रूप में हुई है। हरिकांत और शंभू रेलवे में आउटसोर्सिंग कर्मचारी हैं जबकि चैथी रेलवे स्टेशन पर मालवाहक गाड़ियों से आने वाले सामानों की लोड़िंग-अनलोड़िंग का काम करता है।
पीड़िता की तहरीर पर जीआरपी ने तीनों आरोपियों हरिकांत, शंभू और चैथी के खिलाफ धारा 376 डी व 5 ( छ)/6 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अभिरक्षा में पीड़िता किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया है।