15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर उपचुनावः आज होगी प्रत्याशिता के वैधता की जांच

23 को पर्चा वापसी, 11 को होगा मतदान

2 min read
Google source verification
by polls,CM Yogi Adityanath,Maywati,Political news UP,

up by election

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा खाली की गई सदर संसदीय सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए कल खत्म नामांकन के बाद बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन पत्र में सभी तथ्य सही और कागजाता दुरूस्त पाए जाने पर प्रत्याशिता को वैध घोषित किया जाएगा। अंतिम दिन तक 17 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था। इसमें भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र दत्त शुक्ल, कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.सुरहिता करीम के अलावा निषाद दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.संजय निषाद की पत्नी मालती देवी, समाजवादी पार्टी के पूर्व पदाधिकारी राम नगीना साहनी प्रमुख हैं। तीन प्रत्याशी पहले परचा भरेे थे बाकियों ने अंतिम दिन पर्चे दाखिल किए।
मंगलवार को परचा दाखिला का अंतिम दिन था। एक सप्ताह तक चले नामांकन प्रक्रिया के दौरान 46 संभावित दावेदारों ने पर्चे लिए थे। सोमवार तक परचा लेने का क्रम तो जारी था लेकिन नामांकन केवल तीन हो पाया था। सबसे पहला नामांकन सर्वोदय भारत पार्टी से पूर्व प्रधान आयकर आयुक्त गिरीश नारायण पांडेय ने दाखिल किया था। लेकिन सभी प्रमुख दलों द्वारा टिकट बंटवारे में देरी की वजह से किसी का पर्चा दाखिला नहीं हो रहा था। पर्चा भरने के दो दिन शेष बचने पर कांग्रेस, भाजपा और सपा ने एक एककर अपने पत्ते खोले।
सोमवार को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी संतोष उर्फ प्रवीण निषाद ने परचा भरा। सपा प्रत्याशी निषाद दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.संजय निषाद के पुत्र हैं। पीस पार्टी का भी सपा प्रत्याशी को समर्थन प्राप्त है।
मंगलवार को अंतिम दिन नामांकन करने वालों की भीड़ उमड़ी। कलेक्ट्रट में हो रहे नामांकन के लिए भारी फोर्स की पहले से व्यवस्था थी। भीड़ को अंदर आने से रोकने के लिए केवल प्रत्याशी और उनके प्रस्तावक-समर्थक को ही अंदर इंट्री दी जा रही थी।
रिटर्निंग अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अंतिम दिन कुल 17 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था।

23 को पर्चा वापसी

गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए शुरू हुई निर्वाचन प्रक्रिया में 13 फरवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी। पर्चा दाखिल करने के लिए प्रत्याशियों के पास 20 फरवरी तक मौका था। 21 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 23 फरवरी को नाम वापसी होनी है। इसी दिन सिम्बल मिलने के साथ प्रचार भी शुरू हो जाएगा। 11 मार्च को मतदान कराया जाएगा और 14 मार्च को मतगणना सुनिश्चित है।

इन्होंने प्रत्याशी बनने के लिए भरे हैं पर्चे

उपेंद्र दत्त शुक्ला भाजपा
डॉ. सुरहिता करीम कांग्रेस
प्रवीण निषाद सपा
गिरीश पांडेय सर्वोदय भारत पार्टी
पूनम विश्वकर्मा राष्ट्रवादी जन शक्ति पार्टी
अवधेश निषाद बहुजन मुक्ति पार्टी
रामनगीना साहनी सपा
अच्छे लाल गुप्ता निर्दल
जय प्रकाश निर्दल
विजय कुमार निर्दल
नरेंद्र कुमार महेता निर्दल
अरूण श्रीवास्तव निर्दल
अशोक निर्दल
मालती देवी निर्दल
श्रवण निषाद निर्दल
शैलेष भारती राष्ट्रीय जनहित पार्टी