गोरखपुर. Weather alert मौसम विशेषज्ञ का अलर्ट है कि वायुमंडलीय परिस्थितियों की वजह से अगले दो से तीन दिन तक आंधी के साथ बारिश हो सकती है। गोरखपुर सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के 75 फीसद स्थानों पर बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश की संभावना है। महराजगंज, निचलौल, आनंदनगर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस वजह से करीब एक सप्ताह तक लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।