30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WARNING यूपी के इन जिलों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, प्रशासन तैयारियों में जुटा  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 30 Jun 2018, 7:15 PM IST

alert

यूपी के इन जिलों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पूर्वांचल में मानसून आने वाले तीन दिनों तक भारी तबाही मचा सकता है। आंधी-तूफान के बाद अब भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है। गोरखपुर समेत दर्जन भर से अधिक जिलों में एक जुलाई से तीन जुलाई तक भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। गोरखपुर में आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट जारी होने के बाद सभी विभागों को पत्र जारी कर समन्वय बनाए रखने के लिए आगाह किया है।
मौसम विभाग ने एक अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि एक जुलाई से तीन जुलाई तक समायावधि में भारी बारिश होने की आशंका है। इसके लिए सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारी एहतियात के तौर पर व्यवस्था पूरी कर लें।

इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों में गोरखपुर सहित कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज, संतकबीर नगर, बस्ती, रामपुर, बरेली, मुरादाबाद, जेपी नगर, मेरठ, बिजनौर, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर आदि जिलों में भारी बारिश होगी।

गोरखपुर प्रशासन जुटा एहतियातन तैयारियों में

गोरखपुर के जिला आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने बताया कि मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए संबंधित विभागों को पत्र जारी हो चुका है। मौसम विभाग, भारत सरकार ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। पत्र आने के बाद से गोरखपुर में बने बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम से सभी संबंधित अधिकारियों को टेलीफोन के जरिये भी अपनी तैयारियों को पूरी रखने की सूचना दी जा रही है।

कुछ घंटों की बारिश में गोरखपुर बन गया था नदी-तालाब

अभी तीन दिन पहले की ही बात है। गोरखपुर में कुछ घंटे बारिश हुई और उसका नतीजा यह रहा कि शहर की अधिकतर सड़कें जलमग्न हो गई। कई-कई फीट कई दिनों तक सड़कों पर जमा रहा। लोगों को आने जाने में दिक्कतें तो हुई ही सैकड़ों घरों में भी कई-कई फीट पानी घुस गया था। जलनिकासी का समुचित उपाय नहीं होने से शहरी जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। कई दिनों बाद स्थिति सामान्य हो सकी। बारिश की वजह से पानी का आलम यह था कि कलक्ट्रेट, एसएसपी आफिस, जिला पंचायत यहां तक की नगर निगम आफिस परिसर तालाब बन चुका था।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग