30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी के पिता की फिर बिगड़ी तबियत, AIIMS में कराया गया भर्ती

उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट की तबीयत शनिवार को फिर से बिगड़ गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 30 Jun 2018, 5:32 PM IST

Yogi Father

Yogi Father

लखनऊ. सीएम योगी आदित्‍यनाथ के लिए एक बार फिर चिंता करने वाली खबर है। उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट की तबीयत शनिवार को फिर से बिगड़ गई। उन्‍हें लिवर में परेशानी होने की शिकायत के चलते ऋषिकेश के ऑल इंडिया इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्‍स) में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज ऋषिकेश के एम्स के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मुकेश त्रिपाठी की देखरेख में चल रहा है। बताया जा रहा है कि इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है, इसलिए भर्ती वार्ड में किसी को भी प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी जा रही है। आनंद सिंह बिष्‍ट की सेहत पर अपडेट देते हुए डॉ मुकेश त्रिपाठी का कहना है कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

ये भी पढ़ें- IAS अनूप चंद्र पांडेय बने यूपी के नए मुख्य सचिव, कार्यभार संभालते ही की बड़ी घोषणा

पहले भी हुए थे बीमार-

इससे पहले भी सीएम योगी के पिता की तबीयत खराब हुई थी। मार्च में उन्‍हें डिहाइड्रेशन की शिकायत हुई थी जिसके चलते देहरादून के निजी अस्‍पताल जौलीग्रांट हिमालयन हॉस्पिटल में उन्हें दाखिल कराया गया था। वहां से उन्‍हें दिल्‍ली के एम्‍स रेफर किया गया था।

ये भी पढ़ें- इस महिला एसपी ने किया बड़ा गलत काम, जारी हुआ कार्रवाई का लैटर, सीएम योगी को लेना पड़ेगा ये बड़ा फैसला

जानकारी के मुताबिक सीएम योगी के पिता उत्तराखंड में फॉरेस्ट रेंजर पद पर कार्यरत थे और 1991 में रिटायर होने के बाद अपने गांव में ही परिवार सहित रहते हैं। वहीं आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ मूल रूप से उत्तराखंड के यमकेश्वर प्रखंड के पंचूर गांव के रहने वाले हैं। संन्यास लेने के बाद उन्होंने अपना पता भी बदल दिया था और गोरखनाथ के मठ को ही अपना स्थायी निवास बनाया था।

ये भी पढ़ें- अखिलेश यादव ने की वापसी, सीएम योगी के इस मंत्री पर किया बड़ा खुलासा, बसपा-भाजपा के मचा हड़कंप

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग