28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी के करीबी रहे सुनील सिंह के खिलाफ केस, कई गिरफ्तारियां

  हियुवा नेता की तहरीर पर राजघाट थाने की पुलिस की ने किया केस दर्ज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 1 Aug 2018, 6:06 AM IST

sunil singh arrested

सीएम योगी के करीबी रहे सुनील सिंह के खिलाफ केस, कई गिरफ्तारियां

कभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खास रहे सुनील सिंह व सुनील सिंह के नेतृत्व वाली हिंदू युवा वाहिनी भारत के छह नेताओं के खिलाफ राजघाट थाने में केस दर्ज किया गया है। सुनील सिंह व चंदन विश्वकर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। हियुवा नेता विवेक गुप्ता की तहरीर पर राजघाट थाने में हियुवा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह, चन्दन विश्वकर्मा, सौरभ विश्वकर्मा व 6 अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 149, 452, 352, 504, 506 व 507 के तहत केस दर्ज किया गया है।
हियुवा और हियुवा भारत संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच असली-नकली को लेकर विवाद आए दिन होता रहता है। कई दिनों से सोशल मीडिया पर दोनों संगठनों के लोग आपस में भिडे़ हुए थे। हिंदू युवा वाहिनी जिसके संरक्षक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं, के कार्यकर्ताओं ने राजघाट थाने में हियुवा भारत के खिलाफ की थी। शिकायत के अनुसार हियुवा के विवेक गुप्ता को हियुवा भारत के चंदन विश्वकर्मा ने धमकाया था। कई बार धमकी के बाद हियुवा नेता विवेक ने प्रदेश प्रभारी ई.पीके मल्ल को यह बात बताई। उन्होंने इस बाबत राजघाट थाने में शिकायत की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को हियुवा भारत के चंदन विश्वकर्मा को हिरासत में ले लिया। इस सूचना के बाद दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ हियुवा के राश्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह थाने पर पहुंच गए। थाने पहुंचते ही बवाल की नौबत आ गई। कार्यकर्ताओं के हुजुम को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। कई थानों की फोर्स बुला ली गई। कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज के बाद कार्यकर्ताओं के पीछे हटते ही पुलिस ने सुनील सिंह सहित कई अन्य को भी हिरासत में ले लिया गया।
देर शाम को हियुवा नेता विवेक गुप्ता की तहरीर पर सुनील सिंह समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।