गोरखपुर। बलात्कार के खिलाफ गोरखपुर से आवाज पूरे देश तक पहुंचायी जा रही है। जागरूक लोग विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज की इस बुराई को खत्म करने के लिए आगे आ रहे। पूर्वांचल सेना की चलाई इंडिया अगेंस्ट रेप मुहीम के तहत दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस हस्ताक्षर अभियान में लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और अपने घर के बच्चों को महिलाओं के सम्मान की सीख देने की शपथ ली।
विश्वद्यालय के मुख्य नियंता डॉ. गोपाल प्रसाद व प्रोफेसर दुर्गा प्रसाद यादव ने हस्ताक्षर कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे अमित कुमार सिंघानिया (प्रभारी छात्र प्रकोष्ठ- पूर्वांचल सेना) ने बताया कि देश मे हर 15 मिनट पर हो रही रेप की घटना हमारे देश की मातृशक्ति का घोर अपमान और हमारी संस्कृति, सभ्यता पर धब्बा है, हमे इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी। क्योंकि रेपिस्ट कही बाहर से नही बल्कि हमारे ही देश- समाज- घर से ही निकल होता है।
उन्होंने कहा कि ये हम ही है जो अपने बच्चों-भाइयो की छोटी छोटी गलती पर पर्दा डालते है और यही गलतियां जब बड़ी हो जाती है। इस मुहीम के माध्यम से हम लोगो को देश मे बढते दुष्कर्म के खिलाफ जिम्मेदारी लेकर जड़ से खत्म करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
इस दौरान सुरेंद्र वाल्मीकि, सोनू सिद्धार्थ, प्रशांत कुमार, मंजेश कुमार, पवन कुमार,विजय कन्नौजिया, अजीत वर्मा, समर प्रताप सिंह, सोमनाथ भारती, शाहरुख खान , नितिन यादव, साकेत कुमार, दीपक चैधरी मौजूद रहे।