30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेत में घास काट रहीं थी महिलाएं , अचानक इस चीज को देख आसपास मचा हड़कंप

ग्राम प्रधान भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, शव कब और किसने लाकर यहां फेंका, फिलहाल यह पता नहीं चल सका है। नवजात का शव मिलने की गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। ग्राम प्रधान दिनेश राय ने बताया, नवजात का शव देखने से लगभग 6 से 7 में महीने का लग रहा था। वह पूरी तरह से विकसित नहीं था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

anoop shukla

•

Updated: 16 Feb 2024, 4:38 PM IST

खेत में घास काट रहीं थी महिलाएं , अचानक इस चीज को देख आसपास मचा हड़कंप

खेत में घास काट रहीं थी महिलाएं , अचानक इस चीज को देख आसपास मचा हड़कंप


जिले में एक नवजात की लाश मिली है। शव देखने से लगभग 6 से 7 में महीने का लग रहा था। वह पूरी तरह से विकसित नहीं था। पुलिस का कहना है कि किसी ने भ्रूण हत्या कराकर शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव पिपराइच इलाके के ग्राम नियामतपुर में शुक्रवार की दोपहर गेहूं के खेत से बरामद किया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की पड़ताल में जुट गई है।

जांच में जुटी पिपराइच पुलिस

इंस्पेक्टर पिपराइच अमित शर्मा ने बताया, एक गेंहू के खेत से अविकसित भ्रूण मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नवजात का शव यहां कैसे आया, इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी।खेत में घास काटने पहुंची दरअसल, शुक्रवार की दोहपर पिपराइच इलाके के नियामतपुर में एक मंदिर से कुछ दूरी पर गेहूं के खेत से घास काटने पहुंची कुछ महिलाएं गई थीं। खेत में नवजात का शव देख महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस , शव को कब्जे में ली

ग्राम प्रधान भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, शव कब और किसने लाकर यहां फेंका, फिलहाल यह पता नहीं चल सका है। नवजात का शव मिलने की गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। ग्राम प्रधान दिनेश राय ने बताया, नवजात का शव देखने से लगभग 6 से 7 में महीने का लग रहा था। वह पूरी तरह से विकसित नहीं था। फिलहाल पुलिस पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग