
सावन मास में श्रावण मेला पर यात्रियों की सुविधा के लिए 05028/05027 गोरखपुर-देवघर-गोरखपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोरखपुर से 20 जुलाई से 20 अगस्त तक प्रतिदिन देवघर के लिये चलेगी।
05028 गोरखपुर-देवघर श्रावणी मेला विशेष गाड़ी 20 जुलाई से 20 अगस्त, 2024 तक प्रतिदिन गोरखपुर से 20.00 बजे प्रस्थान कर चौरीचौरा से 20.27 बजे, देवरिया सदर से 21.13 बजे, भटनी से 21.40 बजे, मैरवा से 22.10 बजे, सीवान से 22.40 बजे, एकमा से 23.22 बजे, दूसरे दिन छपरा से 00.15 बजे, दिघवारा से 00.47 बजे, सोनपुर से 01.10 बजे, हाजीपुर से 01.25 बजे, देसरी से 01.55 बजे, शाहपुर पटोरी से 02.17 बजे, बछवारा से 02.40 बजे, बरौनी से 03.20 बजे, बेगूसराय से 03.42 बजे, साहिबपुर कमाल से 04.22 बजे, मुंगेर से 05.20 बजे, सुल्तानगंज से 07.20 बजे, भागलपुर से 09.33 बजे, बरहट जं0 से 10.50 बजे तथा बांका से 12.08 बजे छूटकर देवघर 13.10 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 05027 देवघर-गोरखपुर श्रावणी मेला विशेष गाड़ी 21 जुलाई से 21 अगस्त, 2024 तक प्रतिदिन देवघर से 14.00 बजे प्रस्थान कर बांका से 14.57 बजे, बरहट से 15.18 बजे, भागलपुर से 16.05 बजे, सुल्तानगंज से 16.30 बजे, मुंगेर से 17.20 बजे, साहिबपुर कमाल से 17.52 बजे, बेगूसराय से 18.20 बजे, बरौनी से 19.25 बजे, बछवारा से 19.37 बजे, शाहपुर पटोरी से 20.17 बजे, देसरी से 20.40 बजे, हाजीपुर से 21.20 बजे, सोनपुर से 21.32 बजे, दिघवारा से 22.02 बजे, छपरा से 23.10 बजे, एकमा से 23.34 बजे, दूसरे दिन सीवान से 00.10 बजे, मैरवा से 00.30 बजे, भटनी से 01.10 बजे, देवरिया सदर से 01.35 बजे तथा चैरीचैरा से 02.20 बजे छूटकर गोरखपुर 03.00 बजे पहुंचेगी।इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 08, साधारण द्वितीय श्रेणी के 08 तथा SLR के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।
Updated on:
15 Jul 2024, 9:18 AM IST
Published on:
15 Jul 2024, 9:18 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.