
Praveen nishad
गोरखपुर।योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद छोड़ी गई गोरखपुर संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजों ने भाजपा को सकते में डाल दिया है। 29 साल से अपराजेय इस सीट को बचाने में मुख्यमंत्री और पूरी भाजपा असफल साबित हुई। बुधवार को जब परिणाम का ऐलान किया गया तो विपक्ष पूरी तरह हमलावर था। इस वीवीआईपी सीट पर कौन कितना वोट पाया, किसकी जमानत जब्त हुई। आइए जानते हैं।
इस प्रत्याशी को मिले इतने वोट
1- प्रवीण निषाद - समाजवादी पार्टी- 456513
2- उपेंद्र दत्त शुक्ल- भारतीय जनता पार्टी - 434632
3- डाॅ.सुरहिता करीम- कांग्रेस- 18858
4- अवधेश निषाद- बहुजन मुक्ति पार्टी - 2829
5- गिरीश नारायण पांडेय- सर्वाेदय भारत पार्टी- 1679
6- नरेंद्र कुमार महंथा- निर्दल - 1719
7- मालती देवी- निर्दल - 2424
8- राधेश्याम सेहरा- निर्दल- 2003
9- विजय कुमार राय- निर्दल - 1820
10- श्रवण कुमार निषाद- निर्दल- 3253
नोटा का भी खूब प्रयोग किया लोगों ने
गोरखपुर संसदीय क्षेत्र में हजारों मतदाता ऐसे भी हैं जो बूथ तक अपने मताधिकार का प्रयोग करने तो गए लेकिन उनको कोई प्रत्याशी चुनने लायक नहीं लगा। ऐसी स्थिति में मतदाताओं ने नापसंदगी का बटन भी खूब दबाया। गोरखपुर उपचुनाव में इस बार 8326 मतदाताओं ने नोटा का उपयोग किया। यह संख्या चैथे नंबर पर आती है।
इन्होंने दिया था वोट
गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में वोट देने के लिए निर्वाचक नामावली में 1952551 मतदाता थे। इनमें से 934056 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। लोकसभा क्षेत्र में करीब 10 लाख 72 हजार पुरुष मतदाताओं में चार लाख अन्ठानवे हजार ने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि आठ लाख सतहत्तर हजार महिला मतदाताओं में चार लाख छततीस हजार महिलाओं ने वोट किया। कैंपियरगंज में 47.54 पुरुष और 54.59 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 48.35 प्रतिशत पुरुषों और 48.94 प्रतिशत महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। पिपराईच विधानसभा क्षेत्र में 50.13 प्रतिशत पुरुषों और 58.61 प्रतिशत महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है।
सहजनवा क्षेत्र में 46.65 प्रतिशत पुरुषों के मुकाबले 54.02 महिलाएं नेेे, शहर में 40.52 प्रतिशत पुरुषों ने और 35.09 प्रतिशत महिलाओं ने वोट देकर अपने जनप्रतिनिधि का चुनाव किया।
Published on:
14 Mar 2018 10:53 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
